” हमारे देश की राजनीति” हमारा देश भारत एक महान देश है, यह हम नही बल्कि सारी दुनिया जानती है| लेकिन बड़े ही दुख के साथ यह कहना गलत नहीं होगा की
हमारे देश की जो राजनीति है वह बहुत ही गंदी है क्योकिं यहाँ के सभी राज नेता भ्रष्टाचार से जुड़े है| बड़े से बड़े नेताओं के पीछे कोई न कोई माफिया का हाथ है| इस लिए हम सब यही चाहते हैं की इस तरह की राजनीति से अलग हटकर कुछ
अच्छे बदलाव किए जाएँ ताकि आने वाले समय के लिए ठीक रहे | सबसे पहली बात तो यह है की राजनीति के कोई योग्यता निर्धारित की जाए ताकि हर कोई राजनीति में आने के लिए परेसन न हो , और इससे
देश के सुयोग्य और कर्मठ लोग और पड़े लिखे लोग ही शामिल हो| जैसे हमारे देश में कुछ ऐसे नेता हैं जोकि कुछ नही जानते और पैसे
के बल पर राजनीति करते हैं जिससे हम और हमारी सारी जनता परेसनिया का सामना करती है| और हमारी सरकार कठपुतली के तरह ही देखती है| हम चाहते है की हमारे संविधान में कुछ ऐसा नियम बने की हमारे देश की
राजनीति को सुधारा जा सके | हम सबको इसके लिए जागरूक होना पड़ेगा | तभी हम और हमारे देश की सुरक्षा संभव है |
मैं कुछ पहले के राजनेताओं के बारे में कहना चाहूँगा जोकि देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कार दिया और हमेशा
देश की सेवा में लगे रहे| जैसे हमारे प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्रा प्रसाद , महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री जैसे लोगों को हम सब जानते
जोकि अपने देश के खातिर क्या नही किया | आज हमारे देश ऐसे ही नेताओं की जरूरत है ताकि देश की व्यवस्था को सुधारा जा सके|
इसके साथ-2 कुछ कानून की जरूरत हैकि कोई भी अत्याचार से लिप्त आदमी चुनाव न लड़ सके और इसका सख्ती से पालन किया जाय|
और हुमा सब ऐसे प्रतिनिधि चुन कर भेजें जो जनता की समस्याओं को समझ सके और हमारी जनता के लिए कुछ करे| हम सबसे
यही उम्मीद करते हैकि एक जुट होकर इसका समाधान निकाला जाय और अपने देश की किसी तरह रक्षा की जाय ताकि आने वाले
पीड़ी के साथ ऐसा न हो जो हम लोगों के साथ हो रहा है|
” अनिल”
Friends' Update
-
Loading ...Please wait..
Muze aap ke spasht vicharoen se aanand hua hai. Sampark banaye rakhna.