Archive for the ‘Thoughts’ category

एक खबर

December 20th, 2010

आज एक नेशनल न्यूज़ चैनल की खबर ने मुझे जन्जोड़ कर रख दिया है.

 

 

 

” कानपुर शहर में आज एक नवजात बच्ची को कूड़े के ढेर में रोते हुए पाया गया जिसे कुत्ते नोच रहे थे और ठंड से बच्ची का बुरा हाल था. “

 

 

सच
कहूँ तो अब ऐसी खबरें जैसे आम होती जा रही है. आये दिन अखबारों में हम
नवजात शिशु को तरछोड़े जाने की खबर पढ़कर भूल भी जाते है. पर आज पता नहीं
क्यूँ मेरे अंदर इंसान जाग गया !!!  और मुझे इस खबर ने काफी उपसेट कर दिया.

 

 

क्या कारण हो सकते है ?

 

१) बिन-बियाही माँ /अनचाहा माँ बनना

२) बच्ची का लड़की होना

३) बलात्कार के फल स्वरुप पैदा हुआ बच्चा

 

 

यूँ तो ऐसे कारण हम जानते ही है. आसानी से बोल भी देते है की झरुर कुछ ऐसे हालत रहे होंगे तभी…………..

 

 

सिर्फ कारण का जानना काफी नहीं. कही ना कही इस का निवारण भी तो करना होगा. कब तक हम खबरों को अनदेखा करते रहेंगे ?

 

 

मैं
खुद एक औरत होने के नाते इतना तो कह सकती हूँ की किसी भी औरत के लिए अपना
बच्चा यूँ छोड़ना आसान नहीं. कही कोई मज़बूरी उस पर इस कदर हावी हुई होगी.
और कई किस्सों में माँ को तो बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ था यही कहा जाता
होगा. वो जानती भी न होगी की जिस बच्चे को उस ने नौ महीने अपनी कोख में
अपना खून दिए सींचा है उस के पैदा होते ही क्या हाल कर दिए गए है !!!

 

 

 

ऐसे में हम ज़िम्मेदार किसे कहेंगे ?  वो माँ मजबूर क्यूँ हुई की उसे अपने नवजात शिशु को यूँ तरछोडना पड़ा ?

क्या आप को कहीं बदलाव की जरुर नहीं नज़र आती ? या आज फिर एक खबर देखकर फिर से अन-देखि कर दी जाएगी ?

 

यूँ तो ऐसी खबर मिलते ही हम अक्सर माँ को बदचलन आवारा और ना जाने क्या क्या कह अपना पीछा छुड़ा लेने में माहिर हो गए है !!!

 

 

गर प्रेमी ने धोखा दिया तो कहेंगे…. ” आवारा शादी से पहले ही मुह काला कर आई है ” …..

जैसे
प्यार करना पाप हो गया और नैतिक मूल्यों को निभाने का ज़िम्मा सिर्फ औरत का
ही है…!!!  क्यूँ ? सारा दोष औरत पे क्यूँ डाल दिया जाता है ? गर लड़की
चाहे तो भी अकेले बच्चा पाल ना सके ऐसे हालात समाज के नाम पर बना दिए जाते
है. ऐसे में वो क्या करे ? कहाँ जाये ? क्या रास्ता छोड़ते है हम उस के
लिए…. आत्महत्या करो या फिर अबोर्ट करवा लो वो भी अगर मुमकिन ना हो तो
यूँ बच्चे को तरछोड दो !!!

 

 

और
एक कारण — बच्ची का लड़की होना !!! आज भी समाज में संतान हो तो लड़का…
पुत्र ही कुलदीपक और ना जाने क्या क्या कहा जाता है. भले ही कैसा भी नकारा
निकले पर लड़का लड़का ही है !!! और लड़की हुई तो मुह बिगाड़ा जाता है.
गवर्मेंट ने भले ही गर्भ-परिक्षण और गर्भपात को निषेध करार कर दिया हो पर
हम सब जानते ही है की हर गाँव शहर में आज भी गर गर्भ-परिक्षण होते है और
बड़ी ही आसानी से गर्भपात भी करवा दिए जाते है.

( कुछ दिन पहले ही उस पर इस विषय पर एक गुजराती कहानी पढ़ी थी  “Cannibal” by Mukul Jani )

और
अगर किसी कारण वश लड़की पर लड़की होती है तो यूँ कूड़ा समज तरछोड़ दिया जाता
है !!! माँ को शायद पता भी ना हो और गर पाता भी हो तो वो बेचारी औरत…
कहाँ हमने उसे उस लायक छोड़ा ही है की वो गर्व से लड़की को घरवालो के
नाचाहते हुए भी पाल सके !!!

 

 

गर
बलात्कार के फल स्वरुप बच्चा पैदा होता है. — अक्सर ऐसी खबर समाज के डर
से छिपाई जाती है. कहीं लड़की बदनाम ना हो जाये. और जो दोषी है वो खुल्ले
आम घूमता है !!! लड़की को समाज ऐसी घिनौनी नज़र से देखता है जैसे अपराधी वही
हो !!!

” ये लड़की की जात है… ‘कुलड़ी’ जैसे एक बार use हो जाये फिर किस काम की… बेचारी अब कौन हाथ थामेगा भी ? ”

और
यूँ लड़की को इस हद तक कमज़ोर बना दिया जाता है की चाह कर भी वो कहाँ जी
पाती ही है. जीवनभर का दाग जैसे भीतर लिए आखरी साँस तक लड़ती है. क्यूँ ?
उसे इतना कमज़ोर कौन बानाता है? हमारा समाज ही तो !!! क्यूँ उसे वही मान
इज्ज़त नहीं दिए जाते ? क्यूँ उसके बच्चे को नाजाइज़ करार कर बुरी नज़र से
देखा जाता है ? माँ कभी कमज़ोर नहीं होती. उस के लिए जैसे भी हुआ हो उस का
बच्चा जान से प्यारा ही होता है. फिर क्यूँ समाज इतना मजबूर करता है की
माँ को अपना बच्चा यूँ छोड़ना पड़े ?

 

 

कहीं
ना कहीं ऐसे हादसों के पीछे हमारा खोखला समाज ही है. आज खबर पढ़ते ही खूब
चर्चा होगी ना जाने कितनी ही थू थू करेंगे और फिर वही रफ़्तार… सब भूल
जायेंगे.  हमारा नजरिया कब बदलेगा ?

 

 

 

~ ख्याति शाह

Untitled

April 18th, 2009

When You Walk Alone


You may Feel


You can reach the end of the Road


But


When You Find


Someone Walking along with You


You will Wish


The Road Never Ends


__________________khyati…

Untitled

February 10th, 2009

THE POWER OF SUB-CONSCIOUS MIND


We are aware of  our conscious mind, with which we daily interect and solve our problems. The sub-conscious mind speaks to you in intutions, impluses, hunches, urges and ideas. The sub-conscious mind is a common pool of knowledge of all humanity. Whatever anybody has never thought so far, it is stored in the sub-conscious mind. We have total human past in our psyche. It is a treasure house of knowlegde available to every person provided one takes the trouble of opening the gate of this treasure house. Your sub-conscious mind is a thread of cosmic intelligence and is a part of the universal mind of God.


Awaken your sub-conscious mind. All the researchers and inventors, artists, businessmen and professional get the creative ideas by tapping their sub-conscious mind. According to psychologists, an average person uses only 5% to 10% of his total potential, the rest remaining untapped and unwxplored throughout life due to inattention and ignorance. We have to learn to use all the powers of our sub-conscious mind in order to realize our full potential and fulfill our dreams and ambitions to do something new and unique. Our sub-conscious mind is an ocean of creativity, and whenever we consciously tap it, creativity sprouts from within us and we gain health, wealth, fame and power i.e. whatever we want.


Ask your sub-conscious mind to guide you. Remove your mental blocks, fears and phobias by suggestions to your sub-conscious mind. Whenever you are stuck up in a very serious problem and do not know the way out, you can ask your sub-conscious mind to guide you. The sub-conscious mind will provide solusions to your problem. Everybodyhas experienced in his life it that whenever we think hard on any subject, the solution is flashed in our mind by intution. this is the work of our sub-conscious mind.


Whenever anybody thinks about a particular subject very deeply, he is unconsciously linked to the sub-conscious from where he gets the creative ideas. Wilbur Wright, the inventor of airplane wrote in his biography that, after failing in practical experiment for many years, as an engineer, once he was thinking very deeply till midnight about the machine which could fly. He just had a nap of few minutes and in that period he saw in a flash the design the machine that could fly. In the morning, he fabricated that machine and it flew for few minutes. That was the birth of aircraft technology.


 


Frnds more abt mind power some other day…


Khyati

Untitled

February 4th, 2009

“Sucess is to be measured not so much by the position that one has reached in life as by the obstacles which he has overcome”


 

2011  |  A Rediff.com India Ltd. Site.