दिव्यदृष्टि
पीएम साहब उड़ गए लिए सोनिया संग
चीफ मिनिस्टर रह गए देख हरकतें दंग
देख हरकतें दंग, माजरा समझ न आए
तिरस्कार की पीड़ा मन में बहुत सताए
दिव्यदृष्टि नीतीश समझ लीजे मजबूरी
लालू को खुश रखना प्यारे बहुत ज़रूरी।
जमा हैट्रिक जीत की धोनी परम प्रसन्न
माहेला मायूस हैं रुचे नहीं जल-अन्न
रुचे नहीं जल अन्न , नीर ढरकाते नैना
टूटे बन कर कहर खूब जोशीले रैना
दिव्यदृष्टि हरभजन घुमाए ऐसी चकरी
सभी सिंहली शेर बने लंका में बकरी।
सौदा पूरा हो गया कांग्रेस के साथ
झारखंड में आ गई गद्दी गुरु के हाथ
गद्दी गुरु के हाथ , मिठाई बांटें चेले
मधु कोड़ा मायूस उठाएं बासी ढेले
कोई पाए ताज किसी को दीखे घूरा
कांग्रेस के साथ हो गया सौदा पूरा
doweshowbellyad=0;
var RN = new String (Math.random()); var RNS = RN.substring (2,11); var b2 = ‘‘; if (doweshowbellyad==1) bellyad.innerHTML = b2; जिसने ओलिंपिक पदक जीत बढ़ाई शान
करे उसी के पिता का पुलिस यहां अपमान
पुलिस यहां अपमान , मिट गई सारी गैरत
देख निकम्मापन उसका है सबको हैरत
‘ दिव्यदृष्टि ‘ जिन दुष्टों ने की हरकत भद्दी
बाहर करो निकाल समझकर उनको रद्दी
मेजबान दीखे दुखी पुलकित थे मेहमान
धोनी और जहीर पर कृपा किए भगवान
कृपा किए भगवान, तभी पीके चल पाए
रहे सफल भज्जी, पटेल, यूवी कल छाए
दिव्यदृष्टि जयवर्धने ने भी कसर न छोड़ी
है यह दीगर बात अंत में बिखरी जोड़ी
आज़ादी को हो गए हैं जितने दिन आज
उसमें ज्यादातर रहा कांग्रेस का राज
कांग्रेस का राज , देश की किस्मत फूटी
जनता की सम्पत्ति निरंतर जमकर लूटी
दिव्यदृष्टि जब अगुआ ही डाकू बन जाए
नैतिकता की लाज भला फिर कौन बचाए
‘ नैनो’ से ममता करें नफरत का इजहार
लाती हैं सिंगुर में नित्य सियासी ज्वार
नित्य सियासी ज्वार, कार छोटी बह जाए
ऐसे में ‘तृण-मूल’ शेष कैसे रह पाए
दिव्यदृष्टि जब तलक नहीं आएगा भाटा
तब तक नन्हीं कार नहीं बनवाएं टाटा
हुआ चुनावी वर्ष में शुरू सियासी खेल
दिल्ली से पटना तलक नई चलेगी रेल
नई चलेगी रेल, खबर सुनते ही नाइक
आशंकित हो थाम लिए बेचारे माइक
दिव्यदृष्टि लालू टोली जब चढ़ जाएगी
भिखारियों की भीड़ यहां तब बढ़ जाएगी
doweshowbellyad=0;
var RN = new String (Math.random()); var RNS = RN.substring (2,11); var b2 = ‘‘; if (doweshowbellyad==1) bellyad.innerHTML = b2;
doweshowbellyad=0;
Ashok Dubey.
var RN = new String (Math.random()); var RNS = RN.substring (2,11); var b2 = ‘‘; if (doweshowbellyad==1) bellyad.innerHTML = b2;
Posted in Politics.
By ashok dubey
– August 30, 2008
Posted in Love.
By ashok dubey
– August 30, 2008
Posted in Love.
By ashok dubey
– August 30, 2008
(a) पति (पत्नी से) : जब मैं सूट पहनकर जाता हूं , सब्जी वाला सब्जी मंहगी देता है। मैला कुर्ता पहन कर जाता हूं तो सब्जी सस्ती देता है।
पत्नी : तब तुम हाथ में कटोरी लेकर जाया करो , सब्जी मुफ्त मिल जाया करेगी।
(b) एक साधु ने शराब नहीं पीने पर भाषण दिया।
आखिर में पूछा : अच्छा मान लीजिए , मैं एक बालटी पानी और एक बालटी शराब मंगाकर यहां रख दूं और एक गधे को को बुलवाऊं तो वह किस बालटी में मुंह डालेगा ?
संता : पानी की बालटी में।
साधु : आखिर क्यों ?
संता : कमबख्त , गधा जो ठहरा
(c) नौकरानी : मालकिन , आप उदास क्यों हैं ?
मालकिन : तुम्हारे साहब ऑफिस की किसी लड़की से प्यार करते हैं।
नौकरानी : नहीं , यह नहीं हो सकता। साहब मुझे धोखा नहीं दे सकते।
(d) एक गधे ने संता को लात मारी और भाग गया..
संता उसके पीछे भागा.. गधा तो मिला नही लेकिन जेब्रा मिल गया..
संता उसे जोर-जोर से मारने लगा
साले नाइट ड्रेस पहनकर उल्लू बनाता है।
(e) संता की छतरी में छेद था।
किसी ने पूछ ही लिया: संता जी! आपकी छतरी में छेद क्यों है ?
संता: ओए , बारिश रुक जाएगी तो पता कैसे चलेगा ?
(f) पार्टी में एक लड़की बंता से बड़ी अदा से बोली ,
क्या आप मेरे चेहरे से एक चीज़ हटा सकते हैं , प्लीज़!
बंता खुश होकर: हां , हां , क्यों नहीं ? क्या हटाना है ?
लड़की: मनहूस आदमी! अपनी नज़रें हटा ले।
(g) संता , बंता सेः यार गाड़ी थोड़ा धीरे चलाओ।
बंताः नहीं आज मैं गाड़ी धीरे नहीं चला सकता।
संताः क्यों ?
बंताः आज मेरा फास्ट है !!!
(h) संता: यार , मेरी बीवी को तो पानी से भी डर लगता है।
बंता: कैसे पता चला ?
संता: यार कल मैं घर पहुंचा तो देखा कि वह बाथ टब में भी सिक्युअरिटी गार्ड के साथ बैठी थी।
(i) संता : बंता , मैंने अपनी बीवी को किसी अनजान आदमी के साथ पिक्चर के लिए जाते देखा।
बंता : तो क्या तुमने उनका पीछा किया।
संता : नहीं यार , वह फिल्म मैं पहले ही देख चुका था।
Posted in Blogs.
By ashok dubey
– August 14, 2008
मोहन रेखा से: यार , मैं तुम्हें जब भी फोन करता हूं , एक ही जवाब मिलता है कि- यह फोन स्विच ऑफ है। कृपया थोड़ी देर बाद डायल करें।
आखिर यह क्या माजरा है ?
रेखा: दरअसल यह मेरा नया रिंग टोन है।
Posted in Blogs.
By ashok dubey
– August 14, 2008
Posted in Love.
By ashok dubey
– August 2, 2008
Posted in Friends.
By ashok dubey
– August 2, 2008
Posted in Friends.
By ashok dubey
– August 2, 2008
Posted in Friends.
By ashok dubey
– August 2, 2008
Posted in Love.
By ashok dubey
– July 28, 2008