इक याद तुम्हारी याद रहे,
Posted in CHAHAT on 05/11/2011 09:07 am by Radha Saxenaऔर दिल में किसी की याद न हो. मेरे दिल की पावन नगरी में, कुछ तेरे बिना आबाद न हो. यह मेरी निगाहें तेरे ही, दीदार को प्रियतम प्यासी हो. तेरी दीद बिना मेरे प्यारे, यह जीवन यूं बरबाद न हो. तेरी याद की मस्ती में खोकर, सुधबुध भूलू तुझे पा जाऊ. तेरा नाम रहे हरदम लब पर, बस और कोई फ़रियाद न हो. हर गीत मेरा तुझको अर्पित, दीवाना कहे सारी दुनिया. न हो धड़कन ऐसे दिल में, जिस दिल में तुम्हारी याद न हो.इक याद तेरी
![]()
इक याद तुम्हारी याद रहे,