Skip to content


Main usee ki hoon…!

मैं  उसी की हूँ….. 

कैसे 
कहूँ…. कैसे समझाऊं
मैं  उसी की हूँ…..
तुम भी गलत सोचते हो
अपने मन से खेलते हो
मैं कहूँ या ना कहूँ
पर उसी की हूँ
मेरी सांस मैं…  मेरी आस मैं..
मेरी हंसीमेरी प्यास मैं
हर वक्त और हर राह मैं
वो हैवो हैबस वो ही है

तुम कहोनादानी है
धोखा कहो  मनमानी है
सच मानो या ना मानो
मैं बस उसी की हूँ
हाँ ! उसी की हूँ…!

Posted in Poetry.

4 comments



Tujh jaisi hai…!

तुझ जैसी है…

एक नन्ही सी शरारत 
तुझ जैसी है… 
मेरे भीतर एक आहट 
तुझ जैसी है…! 
तू मोड़ सकता है 
तूफानों के रूख 
तेरी भोली सी मुस्कराहट 
उस जैसी है…! 
कभी वक्त मिले तो 
मिट्टी झाड़ कर यादों की 
देखना शायद 
कोई भूली सी तस्वीर 
मुझ जैसी है…!
इस नफरत के साम्राज्य में 
कीचड़ सनी गलियों में 
धूल भरे आकाश में 
चांदी सी चमकीली, 
मिश्री सी मीठी, 
चाँद सी बनावट 
तुझ जैसी है…! 
कभी फुर्सत मिली 
तो देखना 
परे हटा कर कड़वाहट 
दूर कर के अदावत 
सब भूल कर बनावट 
कोने में पड़ी, मिट्टी से सनी… 
नियति की लिखी 
औंधे मुंह धरी 
उस किताब की हर लिखावट 
मुझ जैसी है…!

Posted in Poetry.

10 comments



Jaroori to nahi….

जरूरी तो नहीं…! 

तू मान जाए 
जरूरी तो नहीं…! 
तू सब जान कर भी 
जान पाए… 
जरूरी तो नहीं…! 
तेरे चेहरे पर लिखी है 
उस पिता की इबारत 
तू पढ़ पाए न पाए 
जरूरी तो नहीं…! 
बहुत कुछ है तुझ में 
इस जैसा उस जैसा… 
तू उस जैसा बन पाए
जरूरी तो नहीं…! 
बहुत से हैं वलवले 
जुनू भी कम नहीं… 
तू उस जूनूं को समझ पाए 
जरूरी तो नहीं…! 
राह लम्बी है… 
दूर तलक जाती है…
 कोई जा कर लौट पाए 
जरूरी तो नहीं…! 
मेरे लफ्ज़ कड़वे हैं… 
सच्चे हैं…तडपे हैं…. 
तू लफ्जों में उतर पाए 
जरूरी तो नहीं…! 
फिर कोई धरम निभाने को… 
रूठने को…मनाने को… 
वक्त का वक्त मिल पाए 
जरूरी तो नहीं…! 
नियति का लिखा मिटाने को… 
कुछ और ही कर दिखाने को… 
तू खुद को खोज पाए… 
जरूरी तो नहीं…!

Posted in Poetry.

9 comments



Mat chhuoo Usy…!

मत छुओ उसे…! 


मत छुओ उसे 
मेरी तरह 
वो 
मुझे पुकारता है
तुम मानो या न मानो 
वो 
मेरी छुअन पहचानता है…! 
ज़रा पूछ कर देखो तो 
वो 
मन ही मन 
मुझे बांचता है…! 
तुम क्या समझोगे…साजन ! 
वो मेरा ईष्ट 
मेरा अंतर्मन जानता है…! 
मेरे भीतर मुस्काता है 
जाने क्या क्या बतियाता है 
वो मेरा चेतन्य कुसुम 
दिन-रात मुझे गुहारता है…!!!

Posted in Poetry.

9 comments



Mohabbat

मोहब्बत


ज़न्नत मिलती होगी
शुभ कर्मों के लिये
सोपान होंगे
साधना का सिला
कुछ नहीं  हूं मैं
तेरी मोहब्बत के सवा 
तुम आओगे ..?
मेरी जन्नत का
सोपान बन कर ..
मेरी साधना का
निर्वान बन कर
मेरी कामनाओं का
निश्काम बन कर
और
मेरी मोहब्बत का
कान्ह बन कर ?
 ———-
मुझे
रंग दिया है उसने
मैं
भीतर बाहर लाल हूं
मैंने
रंग दिया है उसको
वो पहले से ही
लाल है
इक उसका है
इक मेरा है
पर
लाल लाल
बस लाल है !
 
 ———-
वो
कहता है
पर कहता नहीं
वो देता है
पर देता नहीं
वो सुनता है
पर सुनता नहीं
वो चाहता है
पर चाहता नहीं
वो पास है पर
पास नहीं
वो दूर है पर
दूर नहीं
वो मेरा है पर
मेरा नहीं
मैं
उसकी हूं बस
उसी की हूं !
 ———-

Posted in Poetry.

8 comments



Kya vo darakhat tha…?

क्या वो मात्र दरखत था…?

सुना है वो 
कट गया है…! 
वो मेरे स्कूल के
 
उत्तर पश्चमी कोने
 
में उगा
 
सदियों से बढा
 
सदियों का गवाह
 
क्या वो मात्र दरखत था…?
 
बिजली की तारों से भरे
 
आकाश में
 
चौराहे की सनसनाती
 
आप- धाप में 
धुप की चिलचिलाती
 
गरम आग में 
बच्चों की खिलखिलाती
 
भीड़ -भाड़ में
 
अपनी हरी -भरी
 
बाहें फैलाए
 
आकाश छूने को आतुर
 
क्या वो मात्र दरखत था…? 
उसकी छाया में था
 
एक कुलचे वाले का ठेला 
एक मोची 
एक नाई का रंगीन मेला
 
क्या होगा अब
 
उस छाया विहीन कोने में 
वैसा ही कुछ रेला- पेला…?
 
कैसे काट देते हैं हम
 
अपनी ही विरासत
 
कैसे बना देते हैं 
हम नंगा बूचा 
ठूंठ 
वो भी तो सोचता होगा
 
क्या वो मात्र दरखत था…?
सोचतi हूँ 
अब जब स्कूल खुलें गे 
गर्मी की लम्बी छुटिओं के बाद् 
कौन स्वागत करेगा हमारा 
अपनी पत्तिओं को
 
हिला- हिला कर चुपचाप 
कैसा लगेगा वो कोना 
सुनसान बेजान
 
कौन भीगेगा मेरे साथ
 
सावन की फुहारों में… 
कौन सुनेगा स्वार्थी संसार से 
रुआंसी मेरी बातें 
उन आंधी - तूफानों में 
कौन झन्झनाएगा 
मेरे मन की तरंगों सा
 
कौन मुस्कुराएगा 
मेरी खुशी में मेरे साथ
 
वो पत्ती-पत्ती से मुस्काता
 
वो डाली -डाली से लहराता
 
वो बलिष्ठ बाहुओं सा 
विस्तार
 
क्या वो मात्र दरखत था…???

Posted in Poetry.

12 comments



Teri Chaukhat par…..

तेरी चौखट पर 


तेरी चौखट पर 
खड़ी हूँ मैं आज भी….. 
सुबह की धूप सी 
स्याह रात की चांदनी सी 
सोचा था लिपट जाऊंगी तुझ से 
जब भी तू आएगा 
बiहर इसी इंतज़ार में 
बीतती गयी 
सुनहरी सुबहें और 
रातें चांदी सी….. 
तेरी आवाज़ का जादू 
आज भी जगाता है मुझे 
तेरी आँखों की कशिश 
आज भी भरती है 
होंठों में मेरे वही 
तिश्नगी सी….! 
तू खुद को समेट ले 
कितना भी 
मुंह फेर ले 
जितना भी…. 
तेरे गुस्से को बहलाती सी 
तेरे प्यार को दोहराती सी 
तेरे होंठों से मुस्काती सी 
मैं आज भी खड़ी हूँ 
यहीं…!

Posted in Poetry.

10 comments



Ghar khojta hai………!

घर खोजता है…

मन का पंछी
हर बार
तेरी पनाहों में
घर खोजता है…
भटका सा राही है
तेरी बाहों सा न्यारा
तेरी आगोश सा प्यारा
वही भूला सा नगर खोजता है…!
कितना आसान है भूलना
तुमाहरे लिए
हटकना झटकना पलटना
तुमाहरे लिए
कभी मुस्कुरा कर कहना
चली आओ…..
ऐसी हलर खोजता है…
भटका सा राही है
घर खोजता है….!
तुने जिसे दुलारा सदा
तुने ही संवारा सदा
आवाज़ दे पुकारा सदा
भीड़ भरी गलिओं में
तेरी आह्ट की खबर खोजता है…..
भटका सा राही है
घर खोजता है…..!
उदास होकर जाऊं कहाँ…
सुनसान को छिपाओं कहाँ…..
मुस्काओं भी तो….. कहाँ…
तपती जलती रेत के
अंगारों से खेल कर
फिर तेरे प्यार का
शजर खोजता है…..
भटका सा राही है घर खोजता है……!

Posted in Poetry.

10 comments



This is LIFE……..!

Whenever I find the key to success, someone changes the lock. 


To Err is human, to forgive is not a COMPANY policy.


The road to success??.. Is always under construction.


Alcohol doesn’t solve any problems, but if you think again, neither does Milk.


In order to get a Loan, you first need to prove that you don’t need it.

 
All the desirable things in life are either illegal, expensive or fattening or married to someone else. 
 
  


Since Light travels faster than Sound, people appear brighter before you hear them speak.
  


Everyone has a scheme of getting rich?.. Which never works.
  


If at first you don’t succeed?. Destroy all evidence that you ever tried.
 


You can never determine which side of the bread to butter. If it falls down, it will always land on the buttered side.
 


Anything dropped on the floor will roll over to the most inaccessible corner.
 


As soon as you mention something?? if it is good, it is taken?. If it is bad, it happens.
 


He who has the gold, makes the rules —- Murphy’s golden rule.


If you come early, the bus is late. If you come late?? the bus is still late.


Once you have bought something, you will find the same item being sold somewhere else at a cheaper rate.


When in a queue, the other line always moves faster and the person in front of you will always have the most complex of transactions.


If you have paper, you don’t have a pen??. If you have a pen, you don’t have paper?? if you have both, no one calls.


Especially for engg. Students—-
If you have bunked the class, the professor has taken attendance.


You will pick up maximum wrong numbers when on roaming.


The door bell or your mobile will always ring when you are in the bathroom.


After a long wait for bus no.20, two 20 number buses will always pull in together and the bus which you get in will be more crowded than the other.


If your exam is tomorrow, there will be a power cut tonight.


Irrespective of the direction of the wind, the smoke from the cigarette will always tend to go to the non-smoker
  

Posted in Humor.

10 comments



Singh is King!!!

Sardar and Bomb

2 sardaron ko 2 bomb mile,
1st Sardar: chal police ko de k aate hain.
2 sardar: agar koi bomb raaste me phat gaya to?
1st sardar: jhoot bol denge ki 1 hi mila tha

Sardar and Police
Police: Tumhe kal subah 5 baje phaasi di jayegi.
Sardar: Ha Ha Ha Ha!
Police: Kyon hasn rahe ho?
Sardar: Main to uthta hi subha 9 baje hun.
Sardar and Doctor
Sardar 2 doctor: Mujhe 1 problem hai
Dr: Kya?
Sardar: Baat karte waqt aadmi dikhai nahi deta
Dr: aisa kab hota hai?
Sardar: Phone karte waqt
Sardar and Home
Man: Sardar jee aap ko garmi lagti hai to kya karte ho?
Sardar: AC k paas ja k baith jata hun
Man: Agar phir bhi garmi lage to?
Sardar: To A/C on kar leta hun
Sardar and prayer
 A sardar prays daily for 2 hours,
“He Vahe Guru meri lottery lagade.”
After 11 years Vahe Guru angrily appeared & said,”Khoti de puttar 1 vari ticket to le le”
Sardar and Barish
Ek sardar ki chatri me hole tha,
kisine pucha, umbrella me hole kyun?
Sardar bola, Oye baarish ruk jayegi to pata kaise chalega

Sardar and Hitler 
Hitler says, “There is no word like IMPOSSIBLE in my dictionary”
Sardar says: Ab bolne se kya faayda? “Jub kharidi thi tab hi check karna tha na

Sardar and Computer
Sardar:Yaar mujhe 1 hathora or keel chahiye computer k liye.
Sales man: Magar computer me inka kya kaam?
Sardar: Oye yaar mujhe computer me windows lagani hai.
Sardar and Neend
1st sardar: oye agar neend na aaye to kya kia jaaye?
2nd Sardar: Neend ka intizar karne se achha hai ki banda so hi jaye


Sardar and Practical Exam
In bio practical:
Examiner: Tell me the name of this bird by seeing its legs only?
Sardar: I don’t know.
Examiner: You are failed, what’s your name?
Sardar: See my legs & tell my name

Posted in Humor.

5 comments