manoranjan kaa baap - a New post



http://binbrain.com/success/uploaded_images/ipl09_wat-734811.jpg
मनोरंजन का बाप
(IPL) 
इन दिनों खूब देश की सेवा में लगा है.  बल्लेबाजों, गेंदबाजों और सट्टेबाजों के साथ साथ कबूतरबाज, कलाबाज, फंदेबाज, फिल्मबाज, दारूबाज और न जाने कितने बाज नोटों को नोचने (छापने) में लगे हुए हैं और सरकार ये कहने से बाज नहीं आ रही है कि  देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है.  इधर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान को लगने लगा कि कहीं IPL के कारण टीम के सभी खिलाड़ियों के रिश्ते बिगड़ न जाएँ इसलिए आनन् फानन में एक मीटिंग बुलाने का निर्णय लिया गया.  एक बड़ी सी चोकोर टेबल के इर्द-गिर्द सभी प्रमुख खिलाड़ी अपनी अपनी सुविधा के हिसाब से बैठे हुए हैं.


 


धोनी –    दोस्तों इस राऊंड टेबल कांफेरेंस में अपने सभी धुरंधरों का स्वागत करता हूँ.


सहवाग   …और मैं भी वीरू के वीरों का स्वागत करता हूँ


धोनी   मैं कप्तान हूँ …स्वागत मैं करूँगा…


सहवाग पहले धुरंधर शब्द को वापिस ले ..


धोनी    ठीक है …ठीक है.  दोस्तों इस मीटिंग को बुलाने का उद्देश्य है कि …आज बहुत जरूरी हो गया है कि टीम में एकता हो.


युवराज-      क्यों…एकता क्यों?  प्रीटी जिंटा क्यों नहीं….?


युसूफ पठान - मुझे लगता है शिल्पा शेट्टी को टीम में शामिल करना चाहिए


धोनी-        अबे पहले तू खुद को तो शामिल कर ले….मैं  बात कर रहा हूँ आपसी एकता की …unity की…समझे?


सचिन -      समझ गए…समझ गए…जल्दी बोलो मुझे अभी एक एड की शूटिंग के लिए जाना है..उसके बाद एक पार्टी अटेंड करनी है …उसके बाद …


धोनी -       तुम सचमुच टायर्ड हो गए हो …सचिन भाई …रिटायरमेंट क्यों नहीं ले लेते


सचिन-             आई..ला ….रिटायरमेंट? पता है आजकल मैं जबरदस्त फॉर्म मैं हूँ …


धोनी-        नंबर वन तो मैं हूँ ना


सचिन     ये तो दुनिया जानती है कि नम्बर वन कौन है …


सहवाग -     ओ ..सचिन पाजी आप नम्बर वन हो ..और मैं नंबर टू


गंभीर     मैं नंबर थ्री


युवराज     मैं नंबर फोर


विराट कोहली- मेरा नंबर कब आएगा?


सहवाग -     तेरा तो फिक्स नंबर है …12वाँ ..किसी को इंजरी होगी तो तेरा नंबर आएगा


धोनी-        अब ये तुम नंबर नंबर क्या खेलने लगे …मैं चाहता हूँ हम सब मिल कर रहें…अलग अलग टीमों से खेलते हुए भी हमें साथ साथ विज्ञापन करने चाहिए, साथ साथ पार्टीयों में शिरकत करनी चाहिए…ईश्वर की कृपा से आई पी एल के कारण हमें जो थोड़ी बहुत कमाई करने का मौका मिला है उस पर concentrate करने की जरूरत है …महंगाई का ज़माना है पन्द्रह-बीस करोड़ महीने से घर का खर्चा चलना बहुत मुश्किल है …एक बेंटले जैसी बेकार सी कार भी चार करोड़ मैं आती है ..


सचिन -      ये बात तो ठीक है …मैं भी चाहता था अपने मालिक की तरह मैं भी अपनी पत्नी को हवाई जहाज गिफ्ट करूँ…अफ़सोस…ये पीटरसन, फ्लिंटोफ्फ जैसे फ़ालतू विदेशी खिलाड़ी भी हम से महंगे बिक रहें हैं. …


धोनी             हमें चाहिए कि हम इस आई पी एल में अच्छा खेलें ताकि सीजन फोर में हमारी वैल्यु हो मोर …


रैना       वाह.. क्या तुक मिलाई है


धोनी            हाँ.. तो मैं कह रहा था कि हम सबको अपने अपने मालिकों के लिए अच्छा खेलना चाहिए ताकि वो हमें गले लगा सकें …मैं जानता हूँ कि युवराज थोडा परेशान है क्योंकि इस सीजन में प्रीति जिंटा इसके बजाय संगकारा को गले लगा रही है.


युवराज    ओए ..वो झप्पियाँ तो अब भी मुझे पा रही है ..जब मैं जल्दी  आउट होके लौटता हूँ तो वो मुझे दिलासा देती है और अपनी छाती से लगाती है तो मुझे …


सहवाग -     …अपनी माँ की याद आ जाती है


युवराज     अबे माँ की याद तुझे आये… और तेरे हाथ में ये कटोरा?
            …क्या है इसमें?


 


सहवाग – इसमें मेरी माँ ने खीर भेजी है …आधी मैं खाऊँगा और आधी गौतम …बाकी जितनी भी बचेगी सचिन पाजी को खिला दूंगा…आफ्टर आल ही इज दी भगवान ऑफ क्रिकेट.


सचिन – तुम दोनों आधी-आधी खा जाओगे तो बचेगा क्या?….इसलिए तो तेरा फुटवर्क सही नहीं है…
सहवाग – क्या मतलब?


युवराज  – मतलब ये कि तेरा दिमाग नहीं चलता है …
घुटनों में हैं ना…..हा…हा….हा….हा नाईस जोक…


सहवाग – ओए मेरा बल्ला चलता है..दिमाग नहीं.  और मैं अपने क्रिकेट को एन्जॉय करता हूँ ..तेरी करतूतों की वजह से आज पंजाब को लंका से कैप्टेन मंगाना पड़ा है ….


गंभीर- सही कहा वीरू भाई …




युवराज    ये दिल्ली के डेविल्स…सब को देख लूँगा


धोनी            अरे छोडो फ़ालतू बात … कहने का मतलब है कि हम सब के मालिक हम से प्रसन्न रहें….यही हमारा मकसद होना चाहिए


इशांत शर्मासही कहा …मुझे भी बहुत खुश होती है जब शाहरुख भाई मेरी पर्फोमेंस पर खुश होकर मुझे किस करते हैं …


हरभजन सिंह – तुझे किस करते हैं …अबे तू इतना लंबा है कि तुझ तक शाहरुख पहुँच ही नहीं पाता होगा फिर किस कहाँ करते हैं ..


इशांत     अरे वो स्टूल पर खड़े हो कर मेरे माथे को चूम कर कहते  हैं…अबकी बार जीतबो …आई विल गिव यू बिग मनी ..और फिर एक रुपया हाथ में पकड़ा देते हैं …देखना इस बार ये आई पी एल हम ही जीतेंगे …


प्रवीण कुमार – नहीं इस बार हम जीतेंगे …रोयल चेलेंज है


रोहित शर्माये कप हमारा है …तुम्हारी टीम तो बुड्ढो की टीम है …


सचिन      नहीं इस बार हम जीतेंगे …पूरी तैय्यारी है अकेला सचिन तुम सब पर भारी है …जय महाराष्ट्रा …    क्यों भज्जी पापे..


भज्जी     जय पंजाब


सचिन             अबे तू तो मुंबई की तरफ से खेलता है …मुंबई का नमक खाया है ..


भज्जी     वो तो ठीक है…पर बचपन से पंजाब की मिट्टी खा रहा हूँ ..उसका क्या? ..जय पंजाब


युवराज-      वैरी गुड …प्रीति से तेरी सिफारिश करूँगा …जय पंजाब


युसूफ पठान – जय राजस्थान


वीरू-गौती -   जय दिल्ली   ..सबकी उड़ा देंगे गिल्ली क्यों नेहरा …


कार्तिक-      अरे जोर से बोल ..ये नेहरा बेहरा है….


नेहरा            जय दिल्ली ….


युवराज –भज्जी- जय पंजाब


इशांत-       जोय कोलकोता…


धोनी-        विसिल पोदु….जय चेन्नई


सचिन –      अब ये बिहारी… मद्रासी कैसे बन गए …


धोनी       माइंड…यौर टंग…सचिन अन्ना ..अमारा हाथ मए बईट .. और तुम्हारा हाथ मए बाल …और  अम् मारेगा सिक्सर …


सहवाग    सिक्सर तो मैं मारूंगा …विस्फोटक बल्लेबाज हूँ


सचिन     दूर हट …सारे विस्फोट तेरे ड्रेसिंग रूम में ही होते हैं…


युसूफ पठान – कसम शेन वार्न की बीयर की…इतने लंबे छकके मारूंगा. कि तुम सब के छ्कके टूट जायेंगे …      जय राजस्थान …


युवराज- अबे …कहाँ है मेरा बल्ला मैं दिखाता हूँ तुम सबको …जय पंजाब


भज्जी -            हुने दसना….में त्वानू …वाहे गुरु दा खालसा …जय पंजाब


सहवाग    यहीं हो जाए फैसला …गौती ..उठा तो भी अपना बल्ला …जय दिल्ली


इशांत     किल्ली उखाड़ दूंगा …जोय कोलकोता


सचिन            आई…ला…जय महाराष्ट्रा


धोनी       अइ..यई..य्यो …जय चेन्नई …किधर है मेरा बल्ला …रैना अन्ना …तू भी उठा अपना बल्ला ..और विसिल पोदु… जय चेन्नई


युसूफ पठान —हल्ला बोल …जय राजस्थान…


सचिन –जय महाराष्ट्रा …


और फिर……….
(उपरोक्त ब्लॉग असत्य घटनाओं पर आधारित है..
किसी भी जीवित, मृत अथवा घायल व्यकित से समानता मात्र संयोगवश है …
उद्देश्य केवल पाठकों का मनोरंजन है) 


11 comments to manoranjan kaa baap - a New post

  • shashi kumar

    that was very funny

  • I am still smiling ….. padh kar maja aa gaya saach main …. u write so well…..

  • That was very funny…fenkuji…liked it..hilarious!!

  • ha ha ha…yeah…….. mazedaar post hai……

  • superb blog………mind blowing creation……….super fantastic….

  • hahahaa…….. waakayi bahut khuub. Best entertainment of the day….. yar u write really well.

  • woh… maza aa gaya kya likhte ho yarr
    aaj to aapne itna hasa diya,….
    headoff man……you done a superb job well creation.and nice script

  • Nice, entertaining humour …

  • nice entertainment..just coollllllllllll…….

  • vah yaar ! gajab kar di in sabhi budde pakode badmasho ka…. sabhi IPL ( IDIOT PARTY OF LOAFERS ) … KHUB MAZA AAYA…

  • Sad, but the above may well become true one day.

Leave a Reply