Maoist strike and FENKU ka gussa HM par



http://beta.thehindu.com/multimedia/dynamic/00102/CRPF1_102714e.jpg




टीवी चेनल्स ने आखिर शोएब और आयशा का तलाक करा कर छोड़ा.  वैसे आँखें पक गई थी और कान थक गए थे इस खबर को देख देख कर.  इस बीच एक छोटी सी खबर आई है छत्तीस या सेंतीस गढ़ नाम का कोई राज्य है इस देश में जहाँ म्याऊंवादियों का राज चलता है.  कोई सत्तर पिचहत्तर या फिर इससे भी अधिक CRPF के जवान बड़ी बेदर्दी से क़त्ल कर दिए गए हैं और माननीय गृहमंत्री जी इसके लिए खेद व्यक्त कर चुके हैं.  मृत जवानों के परिवार वालों ने सधन्यवाद गृहमंत्री जी के खेद को स्वीकार कर लिया है.  दंतेवाडा में नक्सलियों का ये दांत  कितनी गहराई तक   गृहमंत्री, भला सा नाम है चिंतानअम्बरम की आत्मा में घुसा है ये जानने के लिए फेंकू को उनके आवास पर पाना पड़ा.


 


फेंकू सर, आप इस घटना के बारे में क्या कहना चाहेंगे


 


HMWe are sorry for that , पर तुम यहाँ पर कैसे आई ..


 


फेंकू आई नहीं आया, सर, मेरा आपके साथ appointment fix हुआ है


 


HM- तुम तो मेल है तुमने अपना Gender नहीं लिखाया ठीक से


 


फेंकू- सर मुझे पता नहीं था पर आप मुझे She-male समझ कर ही इंटरव्यू दे दीजिएमैं फेंकती दुनिया  का रिपोर्टर हूँ.  फीमेल अखबार है, सर


 


HM-क्या पूछना चाहिती है तुम


 


फेंकू- सर आप ने वित्त मंत्रालय संभाला तो देश रिसेसन में चला गया अब आप होम देख रहें हो अब देश कहाँ जाएगा


 


HM -देश कहाँ जायेगी उसका पता नहींपर तुम हमारा कपड़ा देखो, हमारा एजुकेशन देखो, क्वालिफिकेशन देखो और हमारा पेर्सोनालिटी देखो अखबार के पन्नों में हमारा interview देखो, हमारा statement देखो.


 


फेंकू -  सर, आपने शहीद हुए जवानों की बॉडी देखी?


HM- तुम कहाँ क्या चाहिती है?


फेंकू- आखिर कहाँ गलती हो गई सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक……


 


HM- सुरक्षा में कोई कमी नहीं है ….देश का हर मंत्री और हर नेता सुरक्षित है


 


फेंकू आम जनता?


 


HM-  आम, यू mean mango?


 


फेंकू- सर, सही कहा आपने आम खाना भी आजकल सुरक्षित नहीं है कब आम की शक्ल में आपको कोई बम खिला दे कुछ कहा नहीं जा सकता…. खैर, सर, मैं ये जानना  चाहता हूँ कि इस नक्सलवाद की समस्या के लिए आपके पास क्या कोई ठोस प्लान है ..


 


HM-बिलकुल है, हमने इन्हें surrender करने के लिए बोला है.  अगर हथियारों के साथ surrender करेंगे तो उन्हें पैसा दिया जाएगा….एक लाख, दो लाख, तीन लाखजैसा हथियार वैसा पैसा


 


फेंकू- अगर कोई एटम बम ले आया तो?सॉरी पर सर ये हथियार भी तो उन्होंने पुलिसवालों से लुटे हैं नाइसका मतलब हम उन्हीं हथियारों को खरीदेंगे वो फिर  लूटेंगे हम फिर खरीदेंगे ….


 


HM-कहने का मतलब ये है कि हम उनको mainstream में लाना चाहते हैं…..


 


फेंकू- सर, पर वो mainstream से बाहर कैसे चले गए? ८०००० किसान इस देश में आत्महत्या कर चुके हैं….पेट बुझाने की इस जंग में गरीब ने आखिर लोकतंत्र से विश्वास क्यों खो दिया


 


HM- ये गलत है वो गरीब नहीं हैं तुमने देखा है इण्डिया की इकोनोमिक ग्रोथ जब सारे दुनिया में मंदी है हम हर सेक्टर में प्रोग्रेस कर रहें हैं दुनिया की नामी पत्रिकाओं में अमीरों की लिस्ट में हमारे देश के लोगों ने नाम लिखाया है…. अम्बानी, प्रेमजी, मित्तल, टाटा, और क्या क्या नाम गिनाऊं में


 


फेंकू- सर, आप शायद  ठीक कह रहें हैं पर नक्सलवाद की जड़ भी इन्ही लोगों के कारण फैली हैये तो चार नाम हैं ….इस देश में चालीस करोड़ लोग दो जून रोटी के लिए तरस रहें हैं


 


HM-तुम्हारी भाषा से नक्सलवाद की smell आती है


 


फेंकू- पर सर मैं तो इस समस्या के समाधान की बात कर रहा हूँआप क्यों नहीं नक्सलवादियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हैंहिंसा तो हर हाल में नाजायज है


 


HM-तुम ने अखबारों में पढ़ा नहीं मैंने कितना strong statement दिया है


 


फेंकू – आपके statement से मरे हुए जवान जिन्दा हो जायेंगे? सर आपको अपने स्टेटमेंट की पड़ी हुई है …यहाँ महंगाई के डंडे की मार से


 जनता की स्टेटमेंट सूज गई है… क्या होगा जनता का…


 


HM- तुम क्या बकती है ….


 


फेंकू- सर, आपसे पहले वाले गृहमंत्री कपडे बदलते थे ….आप statement बदलते हैं.  तेलंगाना का मुद्दा याद है आपको ..


 


HM-you, just shut up….बहुत हो गई अब तुम यहाँ से जाओ वर्ना encounter कर दिए जाओगे….


 
…..फिर encounter का नाम सुनते ही  फेंकू की नींद खुल गई…..तो क्या ये सब सपना था?



(उपरोक्त ब्लॉग असत्य घटनाओं पर आधारित है..
किसी भी जीवितमृत अथवा घायल व्यकित से समानता मात्र संयोगवश है …
उद्देश्य केवल पाठकों का मनोरंजन है) 


 


 


 


 


 


 


11 comments to Maoist strike and FENKU ka gussa HM par

  • Hi Fenku

    Apne bahut achcha likha hai. You have written the naked truth.

    With best wishes

    Shatrughna

  • Nice post..

  • Good interview Fenku..sense of humour..satire ..well written dialogues..good..really very good!!

  • very true….aap bahuth achcha likha hai Mr.fenku…..$$

  • A nice satire on the present situation, Fenku …your writeups have sharp, piercing wit …thanks.

  • Fenku

    Thanks Dr. sahab for bestowing upon me so much appreciation. Sir, just created this blog for fun and for entertaining readers. There are enough evidences to easily guess who am I .

  • Dear Fenku,
    Maza Aa gaya home minister ke saath aapke sawalon ka …Kash koi himmat kar aise prashn jeete jagte poonchata….shaily bahut hi pyari aur manoranjak hai….ek siddh hast vyangkar ki tarah aap desh ki jwalant samasyaon ko badi khoobsoorti se uthate hain….poore desh bhakt lagte hain..lekin apna asali naam kyon chhipapate hai…yah samajh me nahin aata …..khair..jab home minister aapse aapka gender nahin poonch paye to
    mai to bekar hi aapka asli naam jaanane to jigyasu hoon….baharhaal likhate rahna aapki rachnayen mujhe padne me achchhi lagti hain….kuch kuch karti si hain…. matlab sochane par baadhya karti hain….
    bahut achchha likhane ke liye badhayi
    Dr. Brijesh

  • Fenkuji………aise haadse anterman ko behad peeda pahuchate hain…..bahut dukh hota hai……..aapki lekhni se jo kataksh ke vyangyabaan chale wo atyant saraahneeya hai……….shukriya.

  • really wonderful blog
    sach kadwa hai
    par kisi ko hama nahi hota

  • very nice blog… u wrote the current situation of india…
    bahut sunder vyang hai..

  • Sad state of affairs. Only God can help this country.

Leave a Reply