![]()
जीवन के सफ़र में अब तनहा न रहा में,
तुम से मिलकर यूँ लगा के अब खुद का ही न रहा में !
वो जब मिला था पहली बार तुमसे,
हर पल हर लम्हा सहेजकर रखा है दिल में,
यूँ तो वक़्त चलता रहेगा अपनी ही रफ़्तार से,
आगाज़ अपने प्यार का सदा महकता रहेगा दिल में !
पहली मुलाक़ात में ही कुछ ऐसा जादू कर गए,
मेरी साँसों को,इन धडकनों को बेकाबू कर गए,
तुमसे मिलकर लगा के जिंदगी फिर मुस्कुरायी है,
खुशियाँ जहाँ भर की अब मेरे घर आयीं हैं !
तुम यूँ ही मुस्कुराते रहना सदा,
मेरे दिल की है बस यही दुआ,
धड़कने भी मेरी अब चहकने लगीं है,
साँसों ने तेरी दिल को कुछ ऐसा छुआ !
बैठे हैं राहों में यूँ पलकें बिछाकर,
हो इंतज़ार जैसे सदियों से तेरे आने का ,
आहट तेरे कदमों की एक बार सुन तो लूं,
तू क्या जाने कितना है जूनून दिल में तुझे पाने का !
करो वादा के साथ न छोड़ोगे कभी,
मुश्किलें तो राहों में आती ही रहेंगी,
टूट भी जाएँ ये उम्मीदें सारी,
दिल नहीं तोड़ोगे कभी !
Kartik Shrivastava
My Website : www.kartikshri.co.cc
My Other Blogs : A Developers Diary [On Web Technologies]
0 Responses
Stay in touch with the conversation, subscribe to the RSS feed for comments on this post.