Skip to content


Goa’s Diary

गोवा डायरी

दिनांक 30 नवंबर 2008

गोवा मैं अक्सर आता रहता हूँ. कुछ जगहों से मेरा लगाव कुछ अधिक है.


उनमें गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) मेरा जन्म स्थान,


जयपुर जहाँ मेरा बचपन बीता और मेरा पैतृक निवास,
रांची और पटना जहाँ मैने पाँच वर्ष का प्रवास अपनी नौकरी के दौरान बिताया,
अजमेर जहाँ मैने अपना घर बनाया,


और पुणे और गोवा जहाँ अक्सर मेरा आना-जाना रहता है.



आज मैं कुछ आराम के मूड में रहा. दुपहर में पणजी गया था.


एक बात अन्य शहरों से भिन्न है ' पायलेट सर्विस ' मोटर साइकल पर सवार होकर आप एक स्थान से दूसरे स्थान जा सकते हैं.


टॅक्सी के मुकाबले यह सेवा काफी सस्ती है.



भारत के अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह - 2008 में कल देव आनंद और जैकी श्रॉफ़ भी आए थे.
फ्रांस की पॉपुलर अभीनेत्री काथरीन देनेव ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि
आजकल अच्छे हीरोइन रोल मिलना काफी कठिन है.



एक जानकारी जो मुझे यहाँ मिली ' पोंडा के रास्ते फर्मागुडी से केवल 3 किलोमीटर दूर नागुशी टेम्पल के पा बंदोरा स्थित जैन बस्ती के अवशेष हैं.
यह वह स्थान है जो पुर्तगाल-पूर्व के पुरातत्व महत्व का स्थान है,


पर आजकल इसपर किसी का ध्यान नहीं है.


लोग ओल्ड गोवा की गोल्डन चर्चों को देखने आते हैं, पर यहा स्थित मंदिर तक नहीं जाते.
यहाँ स्थित ब्रहामपुरी मंदिर एक ऐसा स्थान है जहा मैं पिछले दिनों पैदल गया था.
करमाली के रास्ते से इस मंदिर तक पहुँचा जा सकता है. इस मंदिर की देखरेख की जरूरत है.


यह भी पुरातत्व महत्व का मंदिर है.


शेष फिर .


आपका,

केशव सिंघल

Posted in Holiday.



7 Responses

Stay in touch with the conversation, subscribe to the RSS feed for comments on this post.

  1. ashok pal says

    nice information for ur self and goa

  2. Amisha says

    thnx for sharing Sir

  3. ramnath rajaram says

    very nice post

  4. aravind das says

    thanx dear….we see through u…

  5. chandrakant parmar says

    aap goa film festiwal aanand . goa trip kesath lo. enjoy

  6. sarita singh says

    very nice post …goa mujhe bhi bahut pasand hai…kai baar jaa chuki hoon aur phir lautne ka iraada hai…

  7. Pradeep says

    thnx keshavji…….nice reading those details about goa….. looking forward few more useful info. about goa