apnee baat apno ke liye ... http://blogs.rediff.com/krsinghal meree kalam ne jo likhaa ... Keshav Singhal ... Kabhee Ajmer se aur kabhee Goa se ... Sun, 03 Mar 2013 11:23:45 +0000 http://wordpress.org/?v=2.7.1 en hourly 1 बुजुर्गो के प्रति उदासीन परिजन और सरकार http://blogs.rediff.com/krsinghal/2013/03/03/aayaayaayaay-aay-aayaaa-aaaaaya-aaaaa-aa-aaaaa/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2013/03/03/aayaayaayaay-aay-aayaaa-aaaaaya-aaaaa-aa-aaaaa/#comments Sun, 03 Mar 2013 11:22:34 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=218 पिछले दिनों मैं एक पत्रिका पढ़ रहा था, जिसमें एक बुजुर्ग पाठक ने अपंनी व्यथा के साथ एक सोच सामने रखी - “मैं 83 साल का बूढ़ा सरकार से पेंशन लेने वाला व्यक्ति हूँ ! मेरा अब नए साल से क्या मतलब रह गया है?परिवार में सब अपनी चलाते हैं. सबकी निगाहें मेरी पेंशन पर है. इन सबके बाद भी मैं नए साल को नए ढंग से देखता हूँ. नए साल में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलनी चाहिये, वरना देश गर्त में चला जायेगा.” यह व्यथा हजारों-लाखों वरिष्ठ नागरिकों की व्यथा है.

विश्वं के सभी धर्मो और संप्रदायों में माता-पिता को बहुत ही उच्च सम्मान और दर्जा दिया गया है और भगवान की तुलना हमारे यहाँ तो माता-पिता से की गयी है, तभी तो श्लोक है - “त्वमेव माता च पिता त्वमेव”. अर्थात, हे भगवान ! आप ही मेरे माता और पिता हो. इतना सम्मानजनक स्थान होने के बावजूद भी बुजुर्ग माता-पिता को दु:ख भोगना पढ़ता है, उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है. 

ऐसे भी बहुत से मामले हैं जिनमें वरिष्ठ नागरिकों का उनके बेटे-बेटी ध्यान नहीं रखते और अकसर इस ओर एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालने का प्रयास करते हैं. इस सन्दर्भ में राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला बहुत ही महत्वपूर्ण है. 10 जनवरी 2011 को राजस्थान हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए एक बुजुर्ग पिता की देखभाल सभी बेटे-बेटियों को बराबर की सौपी. तीनों बेटों और पाँचो विवाहित बेटियों को पिता के भरण-पोषण व इलाज के अलावा पाँच-पाँच सौ रुपये मासिक देने का निर्देश दिया. निश्चित रूप से राजस्थान हाईकोर्ट का यह फैसला असहाय वरिष्ठ नागरिकों के हित में है और समाज में एक अहम् बदलाव लाने का संकेत भी है.


जेलों में बंद बुजुर्ग कैदी

जेलों में बंद बुजुर्ग कैदियों की संख्या जेल-प्रशासन और कैदियों दोनों को भारी पड़ रही है. क्षमता से अधिक कैदियों की मौजूदगी से जैलेन प्रभावित हो रहीं हैं और बुजुर्ग कैदी महज इसलिए सलाखों के पीछे दिन कैट रहे हैं क्योंकि इनको छोड़ने में कभी सरकारी नियम-कायदे आड़े आते हैं तो कभी इन कैदियों के परिजनों की उपेक्षा. कई मामलों में तो बुजुर्ग कैदी सजा पुरी होने के बाद भी बंद हैं क्योंकि नियमानुसार वे जमानतदार की व्यवस्था नहीं कर पाते हैं. बुजुर्ग कैदियों को आए दिन कोई न कोई बीमारी घेरे रहती है और ऐसे में जेल अस्पताल में इनका इलाज होता है. अनेक कठिनाईयों का बुजुर्ग कैदियों और जेल अधिकारियों को सामना करना पड़ता है. नियमों के तहत आजीवन सजा काट रहे किसी कैदी को जेल में चौदह साल हो चुके हों तो उसे छोड़ा जां सकता है, लेकिन न तो सरकार और न ही जेल प्रशासन इस ओर दिलचस्पी लेता है. जेलों में बंद ऐसे हजारों कैदी हैं जो बिना सहारे चल तक नहीं सकते. नियमों के मुताबिक रिहाई के हक़दार ऐसे कैदी प्रशासनिक और सरकारी उपेक्षा के चलते जेलों में बंद हैं.

बुजुर्गो के प्रति उदासीन हमारी सरकार

जन्मदर के साथ-साथ मृत्युदर में गिरावट के चलते दुनिया की आबादी में बुज़ुर्गों की आबादी क्ा अनुपात बढ़ रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस पर चर्चा हुई और इस सम्बन्ध में सन् 2012 के अंत में एक प्रस्ताव संयुक्त संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पारित किया, जिसमें बुज़ुर्गों के अधिकारो और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए व्यापक और समग्र अंतरराष्ट्रीय कानूनी उपायों को बढ़ावा देने की बात कही गयी है. गौरतलब है कि इस प्रस्ताव के पक्ष में 54 देशों ने वोट दिया, 5 देशों ने विरोध में मत दिया, भारत समेत 118 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया और 16 देश से अनुपस्थित रहे. बुजुर्गों के अधिकारों और उनकी गरिमा की रक्षा के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय कानूनी उपायों को लेकर संयुक्त राष्ट्र जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था की पहल के प्रति भारत सरकार उदासीन क्यों रही, यह समझना मुश्किल है. क्यों भारत सरकार ने अपने अनिर्णय का परिचय दिया. यहाँ यह उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे छोटे देशों ने भी प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया. क्या हमारी सरकार सिर्फ़ इसलिए अनिर्णय की स्थिति में रही क्योंकि अमेरिका प्रस्ताव के पक्ष में नहीं था और ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और चीन जैसे देशों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया.

बुजुर्गों के मसलों पर सरकार की उदासीनता वाकई चिन्ता की बात है. दु:ख इस बात का है कि समाज कल्याण से जुड़े मंत्रालयों में प्राय: पिटे हुए नौकरशाह बैठें होते हैं, जो ना तो समय पर निर्देश जारी करते हैं और ना ही बुजुर्गों के प्रति सकारात्मक सोच रखते हैं. 

बुजुर्गों की आबादी

संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष नमक संगठन के अनुमानों के अनुसार - 
- वर्तमान में केवल जापान ही एक ऐसा देश है जहाँ बुजुर्गों की आबादी 30 प्रतिशत है. 
- वर्ष 2050 तक 64 देशों में बुजुर्गों की आबादी 30 प्रतिशत हो जायेगी. 
- वर्ष 2050 तक दुनियान में बुजुर्गों की अस्सी प्रतिशत आबादी विकासशील देशों में बसी होगी. 
- भारत में 2011 में बुजुर्गों की आबादी 10 करोड थी, जो 2050 में 32 करोड़ से ज्यादा हो जाने का अनुमान है. 
- भारत में बुजुर्गों की मौजूदा आबादी में महिलाओं का अनुपात ज्यादा है.
- भारत में बुजुर्गों की एक तिहाई आबादी अकेले रहती है.
- भारत में क़रीब 90 प्रतिशत बुजुर्गों को अपनी रोजी-रोटी के लिए कोई-न-कोई कम करना पड़ता है.
- भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अध्ययन के मुताबिक 25 प्रतिशत बुजुर्ग अवसाद से. एक तिहाई गठिया रोग से, 20 प्रतिशत बुजुर्ग कम सुनने की व्याधि से पीड़ित ठाईं. शहरों में आधे और गाँवों में एक तिहाई बुजुर्ग उच्च रक्तचाप से पीड़ित थें. गाँवों में 10 प्रतिशत और शहरों में 40 प्रतिशत बुजुर्ग मधुमेह से पीड़ित थे.


बुजुर्गों को सरकारी पेंशन - सरकारी खानापूर्ति

भारत सरकार का ग्रामीण विकास मंत्रालय गरीब वृद्ध लोगों को 200 से 500 रुपये के बीच मासिक पेंशन देता है, जिसे सरकारी खानापूर्ति ही कहा जां सकता है.

क्या किया जाना चाहिए?

- गरीब वृद्ध व्यक्तियों की सरकारी पेंशन राशि को बढ़ाया जाना कहाहिये.
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत किया जाना चाहिये.
- 80 प्रतिशत बुजुर्ग अपने कानूनी अधिकारों को नहीं जानते हैं, अत: जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है.
- सरकार को जेलों में बंद बुजुर्ग कैदियों की रिहाई के लिए कदम उठाने चाहिये.
- सरकार को बुजुर्गों के प्रति अपनी उदासीनता को खत्म करना चाहिये.

- केशव राम सिंघल

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2013/03/03/aayaayaayaay-aay-aayaaa-aaaaaya-aaaaa-aa-aaaaa/feed/
हम मौन व्रत करते हैं … http://blogs.rediff.com/krsinghal/2012/12/30/%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2012/12/30/%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/#comments Sun, 30 Dec 2012 14:39:13 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=216 हार गयी जिन्दगी, मौत जीत गयी,
देश को जगाकर वह खुद सो गयी!

देश की एक बहादुर बेटी चली गयी,
और हमें, तुम्हें और व्यवस्था को कठघरे में खडा कर गयी! 
जीना चाहती थी आस रखते-रखते खुद सो गयी वह!
समय थम गया है, 
देश के कोने-कोने में सैलाब जुट गया है,
पूरा देश शर्मसार है, यह गम का सैलाब है!

हम मौन व्रत करते हैं,
अत्याचार न सहेंगे, न होने देंगे,
हमें न्याय चाहिए, व्यवस्था में सुधार चाहिए!

हम नारी शिक्षा की बात करते हैं,
पर शिक्षा की जरुरत तो अब बेटों को आन पड़ी है!

जो दर्द उसने भोगा, वह और कोई न भोगे,
जो उस पर बीती, वह किसी और पर न बीते,
यह सुनिश्चित करना होगा!

हम मौन व्रत करते हैं,
अत्याचार न सहेंगे, न होने देंगे,
हमें न्याय चाहिए, व्यवस्था में सुधार चाहिए!

- केशव राम सिंघल

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2012/12/30/%e0%a4%b9%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%88%e0%a4%82/feed/
Learning from the story - पड़ोसन http://blogs.rediff.com/krsinghal/2012/08/13/learning-from-the-story-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%a8/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2012/08/13/learning-from-the-story-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%a8/#comments Mon, 13 Aug 2012 17:01:53 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=214 एक दिन एक औरत पड़ोसन द्वारा सुखाये कपड़ों की तरफ इशारा करते हुए अपने पति से बोली - “उधर देखो, पड़ोसन ने जो कपडे सुखाये हैं वे अच्छी तरह से साफ़ नहीं हुए हैं. ऐसा लगता है की उसे कपडें अच्छी तरह धोना नहीं आता है या फिर उसके द्वारा उपयोग किये जाने वाला साबुन अच्छी गुणवत्ता (क्वालिटी) का नहीं है.”

 

दूसरे दिन भी  इसी तरह की टिप्पणी उस औरत ने अपने पति से की और फिर कई दिनों तक इस टिप्पणी को वह पति अपनी पत्नी से सुनता रहा.

 

कुछ दिनों बाद एक दिन वह महिला आश्चर्यचकित होकर अपने पति से बोली - “आज तो उसके कपडे बहुत ही साफ़ और उजले नजर आ रहे हैं. लगता है किसी ने पड़ोसन को कपडे धोने का सही तरीका सिखा दिया है या फिर उसने अच्छी क्वालिटी  का साबुन उपयोग में लेना चालु कर दिया है.”

 

 यह सुनकर पति पत्नी से बोला - “आज सुबह मैं जल्दी उठ गया था. जब तुम सो रही थीं, तब मैंने अपने घर की खिडकियों के शीशों को अच्छी तरह साफ़ कर दिया था.”

 

मेरी सीख -

 

ऐसा ही हमारे जीवन में होता है. हम दूसरों को कैसा देखते हैं, यह हमारे जीवन की पवित्रता और हमारी मानसिकता पर निर्भर करता है.

 

 

 

Story redrafted and retold by Keshav Ram Singhal

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2012/08/13/learning-from-the-story-%e0%a4%aa%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a4%a8/feed/
Don’t Smoke http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/08/13/dont-smoke/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/08/13/dont-smoke/#comments Sat, 13 Aug 2011 15:53:07 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=159 http://datastore.rediff.com/h5000-w5000/thumb/626A6C636963655F6B/yv0og20a7teqnszh.D.0.KRS009.jpg

भुलाने के लिए पीते हो तो क्यों पीते हो,
अपना गम भुला ना पाओगे,
मैं दिखता रहूँगा हर तरफ,
मुझे तुम धुँये में भी पाओगे ….


शुभकामनाओं के साथ,

केशव राम सिंघल

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/08/13/dont-smoke/feed/
पंद्रह अगस्त के लिए … HAPPY INDEPENDENCE DAY! http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/08/13/aaaayaa-a-aaaya-aay-aaa-happy-independence-day/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/08/13/aaaayaa-a-aaaya-aay-aaa-happy-independence-day/#comments Sat, 13 Aug 2011 15:32:44 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=194

http://datastore.rediff.com/h5000-w5000/thumb/626A6C636963655F6B/fdl7vfgvgk7lw5dq.D.0.India-independence-Day-Grand-Card.JPG

पंद्रह
अगस्त के लिए


शुभ हो आजादी की यह वर्षगाँठ

सुजलाम्
सुफलाम
मलयज शीतलाम्
वंदे मातरम!

शुभ हो आजादी की यह वर्षगाँठ

15 अगस्त को
आओ हम जलाएँसाहस, शांति और उन्नति का दीपक
आओ हम करें देश के प्रति प्रतिबध्दता का वादा
आओ हम लड़े आतंकवाद के खिलाफ


आओ हम लड़े सांप्रदायिकता के खिलाफ

शुभ हो आजादी की यह वर्षगाँठ

अनेकता में एकता
हरसमय शांति का प्रयास
अपने सपनों को पाने का प्रयास
यह है हमारा भारत

शुभ हो आजादी की यह वर्षगाँठ

संघर्ष से आजादी तक
आजादी से गणतंत्र तक
और अब निरंतर विकास की ओर
यह है हमारा भारत

शुभ हो आजादी की यह वर्षगाँठ

देश का हिस्सा होने का गौरव
यह उत्सव
आपके साथ मनाते हुए
यह है हमारा भारत

शुभ हो आजादी की यह वर्षगाँठ

शुभकामनाओं के साथ,

आपका,

केशव सिंघल





HAPPY INDEPENDENCE DAY!





Happy Independence Day!





Sujalaam .



Sufalaam .



Malayaj Sheetalaam .



Vande Mataram!





Happy Independence Day!





On 15 August



Let us light the candles of courage, peace and prosperity



Let us pledge for commitment to our nation .



Let us fight against terrorism .



Let us fight against communalism .





Happy Independence Day!





Unity in diversity .



Striving always for peace .



Realizing the dream .



That’s our India ..





Happy Independence Day!





From struggle to freedom .



From freedom to republic .



And towards continual progress ..



That’s our India ..





Happy Independence Day!





Celebrating with you …



The PRIDE of being part of a nation .



That’s our India ..





Happy Independence Day!





With best wishes,



———-/|–/|_
——-\,k–`’—/_
— _\`-,’,- ——<_
—`/————–,\
—!-_—o?o—_–!
—(_—–(_)—–_)
—–\—.—–,–/
——`.–\,e./–,’
——–/`===’\.
——/-|——–\
—-/–|———|-\
—/—|———|–\
—(_,s\———|—)
—(_/-’———| —)
—- _j__,——h–…
—-(\ll/___)a \ll/___)—-
—————————–v



Keshav Singhal






]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/08/13/aaaayaa-a-aaaya-aay-aaa-happy-independence-day/feed/
Free Training Programme on ‘ISO 9001:2008 QMS Awareness’ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/02/20/free-training-programme-on-iso-90012008-qms-awareness/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/02/20/free-training-programme-on-iso-90012008-qms-awareness/#comments Sun, 20 Feb 2011 16:55:20 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=202 For Free Training Programme on ‘ISO 9001:2008 QMS Awareness’, Please visit the link http://www.siteajmer.blogspot.com/. Last date of admission is 28 February 2011.
With best wishes,
KRS

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2011/02/20/free-training-programme-on-iso-90012008-qms-awareness/feed/
मुझे तो उस ओर जाने दो, जहां दर्द का समंदर है ….. http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/10/08/aayaay-aay-aa-aa-aaaay-aay-aaaa-aaaya-aa-aaaaa-aay/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/10/08/aayaay-aay-aa-aa-aaaay-aay-aaaa-aaaya-aa-aaaaa-aay/#comments Fri, 08 Oct 2010 09:44:51 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=198

मुझे तो उस ओर जाने दो, जहां दर्द का समंदर है …..

 

जो बने हकीकत है जीना,

और इधर-उधर किताबों से बहुत बीना,

जिद ने बनाए  वे सभी रास्ते,

जिस पर चला अपनी जिद वास्ते,

नकाबों को खुद रहा ओढ़ता,

चाह पूरी न हो भाग्य कोसता,

सच्चाई बदल दी तर्क ने,

पर एहसास मरा नहीं मर्म से,

मुझे तो उस ओर जाने दो,

जहां दर्द का समंदर है …..


 

शुभकामनाओं के साथ,

 

केशव सिंघल  

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/10/08/aayaay-aay-aa-aa-aaaay-aay-aaaa-aaaya-aa-aaaaa-aay/feed/
वजूद http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/10/08/auaaya/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/10/08/auaaya/#comments Fri, 08 Oct 2010 09:05:30 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=196 मेरा वजूद भी एक पहेली है,
खुद को छिपाता भी हूँ,
और खुद को दिखाता भी हूँ,
अब कैद और घर में अंतर कहाँ,
आत्मा आजाद होना चाहती हर एक बंधन से.

शुभकामनाओं के साथ,

केशव सिंघल

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/10/08/auaaya/feed/
बैंक आफ इंडिया सेवा निवृत स्टाफ असोसिएशन राजस्थान का स्थापना अधिवेशन http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/05/02/aayaa-aa-aaaaaa-aayaua-aaauayfa-aayayaa-a-aayaaaaa-aaaaayayaa-aa-aayayaaaa-a-aaauayaa/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/05/02/aayaa-aa-aaaaaa-aayaua-aaauayfa-aayayaa-a-aayaaaaa-aaaaayayaa-aa-aayayaaaa-a-aaauayaa/#comments Sun, 02 May 2010 07:54:56 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=191

 

बैंक आफ इंडिया सेवा निवृत स्टाफ असोसिएशन राजस्थान का स्थापना अधिवेशन तारक भवन, जयपुर में 1 - 5 - 2010 शनीवार को आयोजित हुया. इस अवसर की कुछ फोटो के लिए लिंक http://picasaweb.google.co.in/keshavsinghalajmer/BankOfIndiaSewanivratStaffAssociationRajasthan?feat=directlink देखें.

धन्यवाद,

केशव राम सिंघल

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/05/02/aayaa-aa-aaaaaa-aayaua-aaauayfa-aayayaa-a-aayaaaaa-aaaaayayaa-aa-aayayaaaa-a-aaauayaa/feed/
SAVE WATER - A few tips …. http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/04/29/save-water-a-few-tips/ http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/04/29/save-water-a-few-tips/#comments Thu, 29 Apr 2010 03:14:32 +0000 keshav singhal http://blogs.rediff.com/krsinghal/?p=189
USE WISELY, YOU CAN SAVE WATER, A PRECIOUS NATURE GIFT

K. R. SINGHAL

There are number of ways, we can save water – a precious nature gift. Some of the tips to conserve water are mentioned below:

1. There are a number of ways to save water, and they all start with us.
2. When washing dishes by hand, don’t let the water run while rinsing. Fill one sink with wash water and the other with rinse water.
3. Water your lawn and garden in the morning or evening when temperatures are cooler to minimize evaporation.
4. Turn off the water while brushing your teeth and save 25 gallons a month.
5. If your toilet flapper doesn’t close after flushing, replace it.
6. Share water conservation tips with friends and neighbors.
7. One more way to get eight glasses of water a day is to re-use the water left over from cooked or steamed foods to start a scrumptious and nutritious soup.
8. Turn off the water while you wash your hair to save up to 150 gallons a month.
9. Wash your pets outdoors in an area of your lawn that needs water.
10. When washing dishes by hand, fill the sink basin or a large container and rinse when all of the dishes have been soaped and scrubbed.
11. Turn off the water while you shave and save up to 300 gallons a month.
12. When you give your pet fresh water, don’t throw the old water down the drain. Use it to water your trees or shrubs.
13. To save water and time, consider washing your face or brushing your teeth while in the shower.
14. While staying in a hotel or even at home, consider reusing your towels.
15. Have your plumber re-route your gray water to trees and gardens rather than letting it run into the sewer line. Check with your city codes, and if it isn’t allowed in your area, start a movement to get that changed.
16. When you are washing your hands, don’t let the water run while you lather.
17. Carry out ‘internal water audit’ of your water use habits and improve your habits to save water on the basis its findings and outcome.


Remember – “There are a number of ways to save water, and they all start with us.”

Have a nice day!

With best wishes,

Keshav Ram Singhal

PLEASE REMEMBER
Every drop of water counts. Save water, save money.

]]>
http://blogs.rediff.com/krsinghal/2010/04/29/save-water-a-few-tips/feed/