



सुबहा उठकर, नित्यकर्म करके राधे बैठा ही था, अचानक उसे खासी उठी , गला खखाकर वाश बेसिन मे थुका तो , थूक के साथ खून के कतरे देख कर वो घबरा गया , तरह तरह कि आशंका जनम लेने लगी. आशंकित होकर उसने पड़ोस मे कहा तो पड़ोसी ने उसे तुरंत किसी डॉक्टर को दिखाने को कहा . करीब 11 बजे वो एक निज़ी अस्पताल मै गया और 200 रुपये एक प्रसिध डॉक्टर को दिखाया, डाक्टर ने पूरी बात सुनी और अपना रूटिन चेकअप करने के बाद बोला – देखो थूक मे खून के कतरे आये है , यह गंभीर बीमारी के लक्षण है , आप एक एक्सरे . अल्ट्रसाउंड और खून की जाँच कराके मेरे पास आना, रिपोर्ट देख कर मै दवा लिख दूंगा. यह बात सुनकर राधे ने
उसी अस्पताल मे 1500 रुपए देकर एक्सरे, अल्ट्रसाउंड और खून की जाँच कराई. इसी मे आधा दिन निकल गया. जिस कारण उसका कालिज मे फॉर्म और फीस जमा करने का टाइम भी निकल चुका था. शाम को फिर अस्पताल गया , सारी रिपोर्ट लेकर वह फिर उसी डॉक्टर के पास गया , डॉक्टर ने सारी रिपोर्ट देखकर कहा - रिपोर्ट तो नॉर्मल है , हो सकता है की दाँतो मे से खून निकल आया होगा, ऐसा करो किसी डेंटिस्ट को दिखा दो. यह सुनकर राधे बाहर आ गया. और घर जाने के लिए बस स्टॉप पर खड़ा हो गया, तभी उसका दोस्त मिल गया -उसको पूरा हाल बताया , दोस्त कहने लगा अरे यार दाँतो मे ब्रश ज्यादा लग गया होगा , तो खून निकल गया होगा, चिंता मत कर, यह आम बात है. किसी को दिखाने की ज़ररूरत नही है , बात उसके भी समझ मे आ गयी, इतने मे उसकी लोकल बस आ गयी , बहुत भीड़ थी, लेकिन जैसे तैसे , राधे उस बस मे चढ़ गया , थोड़ी दूर् चलने पर अचानक शोर मचने लगा – की जेब कट गयी – बस तुरंत रुक गयी. लेकिन पॉकेटमार गायब था. जिसकी जेब कती वो चिल्ला रहा था की “मै तो लूट गया - महीने भर की कमाई चली गयी ”
राधे उसको देख कर सोचने लगा – लूटा तो मै भी हू, लेकिन मै उसकी तरह से शोर नही मचा सकता ……………………..और यह भी जानता हू की
किसने लूटा लेकिन किसी से कुछ कह नही सकता………वो सोचने लगा की कितनी मेहनत से 4 जगहा टूशन पढ़ाकर पैसे जमा किए थे की आज MA का फार्म फीस के साथ जमा करूंगा | लेकिन अब अगले साल तक इंतज़ार
करना पड़ेगा………..क्योंकि आज फार्म जमा करने की अन्तिम तिथि थी…………


More Options ...
Categories
Tag Cloud
Blog RSS
Comments RSS

Void « Default
Life
Earth
Wind
Water
Fire
Light 