myoutburst’s blog

Broadcasting my thoughts
Subscribe

मेरा विश्वास

June 29, 2011 By: Brij Tripathi Category: Poetry


सच्ची प्रीति में पगी जो प्रार्थना की रीति ये तो


नेह नीति में विरह की गाँठ न लगाइए


जब भी प्रेम भाव से बुलाया जाय आपको तो


भक्तों के काज आप बनाने चले आइये


आप मूर्तिमान हैं निधान  हैं दया के प्रभु


अंतिम आसरे से मुझे यूँ न ठुकराइये


प्रीति रीति नीति से सजाये मन मंदिर में


बिना देर किये प्रभु पास मेरे आइये ….


 


 


मैं अबोध जान नही पाया कभी रीति तेरी


आप तो भविष्य मेरा सारा जानते रहे


मेरी सारी आशा तृष्णा,मेरी सारी व्यथा कथा


मेरी सारी उठा-पटक अनुमानते रहे


कहाँ जाऊं किससे कहूँ किसे मैं बुलाऊँ आज


खोज में जहान सारा नाथ छानते रहे


नाथ मेरे आप ही संभालिए हमारा काज


शरण आये को कभी क्या आप टालते रहे?


 


 


कहाँ ला के आज मुझे छोड़ दिया आपने भी


नाथ मैं अनाथ हुआ…कैसे कहूँ आपसे?


आप तो अनाथों के नाथ कहे जाते फिर भी


मैं अनाथ कैसे छूटा हुआ आज आपसे?


मेरे काज आप जो विसारते हैं आज प्रभु     


कौन नेह रज्जु से जुड पायेगा आपसे?


मेरी आस, मेरा सारा अटल विश्वास,नाथ


कायम रहेंगे ये विश्वास मुझे आपसे


 


डॉ.बृजेश कुमार त्रिपाठी    


Haas-Parihas

October 23, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized









HAS-PARIHAAS










-1-
तारी जिन गौतम की नारी बिचारी
निज चरनन की धूरि शिला सों छुवाई के,
सोई अवध के जुबराज जू
रहिहें चौदह बरस एहि कानन मा आई के.
जोगी-जती तपसी तिरियान बिन
ताकि रहे एकटक मन लाई के,
जुबती जस चाहें ढूढ़ी वैसी शिला ,
दंडक-बन में बइठे मुनि धूनी रमाई के …..

-२-
दर्शन को प्रभू के आतुर दिखें,
पै डिगें न शिला तज एकहू क्षण को..
देखो दयालु की कैसी कृपा,
कि फिरें वन कानन मुनिन ते मिलन को..
कैइसे कहैं अब कीजै परस,
प्रभु मोद भरे समुझें मुनि- मन को
लौटती बार बतईयो हमें,
मुनि धीरज धरो न तजो या जतन को
-3-

नाक कटाय के सूपनखा ,
पहुची जब लंक में आग लगावन
सीय हरण का बहाना बनाय के
रावण का कुल नाश करावन
नारी के कारण राख भई
तब स्वर्णपुरी अतिशय मनभावन
कंचन कामिन की गति देखीय
शेष न कोऊ नाम धरावन
-4-

फेरि थामे दंडक बन में
जब रावन मारि प्रभु घर आये
संग सिया लछमन हनुमान औ
कोटिक बानर वीर लिवाये
पूँछि रहे मुसकाय प्रभु
मुनि! आज शिला वो कहाँ धरी आये
हेरि सिया अकुलाय उठे मुनि
कीजै क्षमा हम तौ भरी पाए….

ब्रिजेश त्रिपाठी


हे कृष्ण तुम्हे आना होगा….

October 21, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized


http://datastore.rediff.com/h5000-w5000/thumb/58696163596F6E665D63/3g4obsjodcdysk13.D.0.images[4].jpg

माँ   के आँचल  से  छीन  जहाँ


नवजात  मृत्यु  ले  जाती  हो.. 


सत्ता पैशाची हर्षित हो


इस पर  कहकहा लगाती हो…


 


आतंकी अत्याचारी ही,


जिस कालखंड के शासक हों ,


जब स्वार्थ नीति से प्रेरित हो


शासन समाज का त्रासक हो… 


 


जहाँ बचपन ढोर चराने में 


उलझे, शिक्षा से दूर रहे… 


जहाँ समझदार भी सत्यवचन 


न कहने को मजबूर रहें…. 


 


जहाँ विषधर नदियों के जल में 



कुंडली मार कर बैठे हों ,



जो मानदंड हों श्रद्धा के,


श्रद्धालुजनों से ऐंठे हों… 


 


जहाँ सच वाणी ईश्वर की भी 


मन में कुंठा भर जाती हो… 


भयग्रस्त वृत्तियाँ हो मन की 


प्रतिबन्ध नए लगवाती हों…



 

तुम पैदा होते कृष्ण  वहीँ,


जहाँ घोर अँधेरा छाया हो 


बंधन में हो मातृत्व और


संकट से मन घबराया हो   


 


तुम बहते पानी के जैसे


कभी एक जगह पर टिके नहीं  


कभी आर्तजनों की पीड़ा को 


सुन कर तुम पल भर रुके नहीं …


 


है देश हमारा आर्त आज


संकट का चहुँदिश डेरा है 


कहीं आतंकी घटनाएँ हैं …


कहीं आपदाओं का फेरा है..


 


सत्पुरुष आज हैं दमित और


दुष्टों का मान बढ़ रहा है…


इस भारतभूमि में कृष्ण आज 


कैसा दुष्काल चल रहा है …


 


अब तो आ जाओ कृष्ण यहाँ 


अपना वह वचन निभाने को ..


दुष्टता  समूल मिटाने को…


सत्पुरुषों को अपनाने को …


 


अब धर्म-न्याय-स्थापन को


हे कृष्ण तुम्हे आना होगा …


भारत के जन-जन के मन में 


फिर नव विश्वास जगाना होगा …


  


 हे कृष्ण तुम्हे आना होगा …


डॉ. ब्रिजेश त्रिपाठी


 




 


WOH CHHOOTIN PYAR KI BAATEN….

June 09, 2010 By: Brij Tripathi Category: Emotion

जो बातें प्यार की छूटीं हैं अब तक,
आज करनी हैं …
सुनो जी काम छोड़ो , पास बैठो
शाम की गाड़ी पकड़नी है ….

वो पैंतीस साल पहले रात
जोआई सुहानी थी
वो गुजरी रात मे अभिसार की
प्यारी कहानी थी ….

वो जो छूटीं रहीं इनकार मे थीं 
 प्यार की बातें….
 वो जो मूंदीं  ढकीं इनकार मे थीं ,
 प्यार की बातें…. 

वो जिनके बीच
मुन्नू और चुन्नू का बहाना था
वो जो इनकार मे इकरार का ही 
एक फसाना था

नही आती मुझे ज्यादा,
कभी श्रृंगार  की बातें 
यही कारण था कि ,
छूटीं रहीं अभिसार की बातें…. 

कि दिन ढालने लगा है अब ,
मचलती शाम आई है
हमारी डूबती नब्ज़ों को,
यह पैग़ाम लाई है

जो छूटीं थी अभी तक, आज करलो,
प्यार की बातें ….
कभी अभिसार की बातें,
कभी इकरार की बातें….

सुनो देखो  यूँ  रूठो,
  शर्माने का यह पल है… 
कि अपना प्यार अबपरवान चढ़ जाए 
यह वो पल है …

सुनो अच्छा करो वादा 
कि हम जाएँ जहाँ  तक भी
हमारे प्यार मे हरदम
यही दम हो यही खम हो… 
  
डॉ
बृजेश


HE LAMBODAR….

June 05, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized


बेल धतूरा, कैथा,जामुन….
सब कुछ  खा सकने मे सक्षम…
लंबोदर जी तुम्हे प्रणाम..
बुद्धि- विशारद,एकदंत
तुम नेता हो जी बड़ें महान….

पग चिन्हो पर
चलते हमने देखें नेता
शूर-विजेता….
वे भी सब कुछ खा जाते हैं…बिना डकारे….
बुद्धि-विशारद वे भी अनुपम
एकदंत से… लोहा,लकड़ी,सोना,चांदी
पशुओं का चारा तक भी
सब कुछ हज़म…
सब कुछ भस्म…
उनके दांत नही दिखते हैं…
दिखती हैं…मुस्कान, सुहानी
माया महा ठगिनी हम जानी…
मैने सुन रक्खा है…
तुमने की थी
केवल एक परिक्रमा..
आज  हमारे बुद्धि-विशारद
उसको कहते…गणेश-परिक्रमा... 
यानी जिससे मिलना सबकुछ
उसकी हाँ मे हाँ बस करना…
और सभी को दिखा रास्ता
विश्व-भ्रमण का …
प्रथम पूज्य बन कर ही रहना…
बक्र तुंड यानी
टेढ़ी और जटिल हैं उनकी चालें….
गीदड़ हों चाहे….किन्तु शेर की ओढ़ी खालें….

महाकाय हैं …मोदक- प्रिय हैं..
मन के लड्डू खूब खाते हैं…
सारे जीवन झूठ बोलते..
दुनिया भर को  बहकाते हैं

हे गणपति…यह कैसी शिक्षा
तेरे जीवन से ले डाली
लोलुपता के चंगुल मे फंस..
खो डाली…जीवन की लाली

त्याग तपोमय.. जीवन
से भी…मित्रों
हम कुछ सीख पाए
मन भावे सो कर जीवन मे
हाथ हमारे हैं पछतावे….
 डॉ बृजेश कुमार त्रिपाठी


Kaun Ho Tum….

May 25, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized

आकाश के उस कोने मेजहाँ मेरी दृष्टि की सीमा है….
देखता हूँ किसी ना किसी पक्षी को नित्य ही ….
क्या यह मेरा अरमान है ?
एकाकी ही दूर तक उड़ते जाना.. सत्य की खोज मे….
क्या यह मेरे मन का भटकाव है ?

कभी उत्साह की बरसात होती है
आशाओं का सवेरा
मन के अंधेरे को झीना कर जाता है…..
और तब दिखते हो तुम मुझे,
आनंद मे नहाए एकदम तरोताज़ा
सूरजमुखी का एक फूल
यह नही है कोई भ्रम या भूल.

वर्जनाओं के कड़े पहरे मे 
जब दीवाले कुच्छ मोटी होजाती है
घर-बाहर
मन की दुनिया थोड़ी च्छोटी हो जाती है….
तब ना जाने क्यों 
हो जाता है एक विस्फोट
एक मुखर क्रांति -एक प्रचन्द…कविता 
अचानक अस्तित्व मे  जाती है

सपने टूटते नही….
कोई महा नायक उन्हे आकर सजा लेता है
अरमानो को एक नया मज़ा देता है…..
और सीमा हीन मेरा मन
एक च्छोटा सा निष्पाप शिशु बन जाता है….
हँसता ,खेलतामचलतारूठता……
अठखेलियाँ करता…..

हे विराट !
शिशु हो तुम ?
या महानायक…..
या आनंद मे डूबेसूरजमुखी के फूल ?
या मेरे मन के विद्रोह ?
या व्योम के रेगिस्तान मे,बिना थके……
आनंद की मृगतृष्णा मे
भटक रहे मेरे मनबिहंग ?

क्यों च्छिप रहे हो … मौन!
बताओ तो सही….
तुम हो कौन ? 
Friends ! I am reposting this poem ….because today I am missing my online daughter Sreshtha.sre…..She wrote a poem in bangla…and I was then  so inspired that I tried  to translate her poem….it is not mere translation…but if her thoughts were  further expanded in her poem.. I think these might have been a like to the above poem…I don’t know if a poem is translated and the translated version seems a little long than the original…what should we call…khai ab jo bhi hai aap logon ke saamne hai….dev nagri me enjoy kariye….Dr. Brijesh 


meri maa

May 09, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized

Reposted

Dear Friends,
My mother after leaving her physical body has become Bharat- mata…..My  tribution to mother is expressed in few lines quoted below ….plz accept on occassion of Mother’s day……



आभार तुम्हारा कैसे माँ, मै व्यक्त करूँ….?
जीवन के बदले बोलो माँ मै क्या दे दूँ….?

तेरी मिट्टी की खुशबू माँ …
मेरे तन मन मे छाई है…..
तेरी आशीषें ले कर ही…
पुरवाई फिर से आई है….
सुख यश की इन सौगातों का उपकार मै कैसे व्यक्त करूँ…?
जीवन के बदले बोलो माँ मै क्या दे दूँ…?

तेरी मिट्टी से जो उपजा ,
वह अन्न बड़ा बलदायी है…
तुझको छू कर ही पवन आज
शीतल है…व सुखदाई है…
इन सुंदर सुखद बहारों का मै मोल तुम्हे कैसे दे दूँ…?
जीवन के बदले बोलो माँ मै क्या दे दूँ …?

तुमसे पोषित मन मचल रहा…
नयनों से नीर न थमते हैं….
तेरी शोभा मे लीन नयन ,
पल भर भी नहीं झपकते हैं…
तो तुम ही बोलो कैसे माँ शत बार तुम्हारा नमन करूँ…?
जीवन के बदले बोलो माँ मै क्या दे दूँ…?

जो भूखे-नंगे जीते है…
जो नयन नीर ही पीते हैं…
उनका भी सुखद बिछौना तुम
भय हीन नींद वे सोते हैं…..
ओ स्नेहमयी माँ बोलो न…कैसे जीवन अर्पण कर दूँ?
जीवन के बदले बोलो माँ मै क्या दे दूँ….?
डा. बृजेश कुमार त्रिपाठी


My Own Existance

May 07, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized

Reposted






 


My Own Existance


Somebody stares me


In sole solitude;


In the darkest


And in the brightest light too,


In the company of my well-wishers


Or the flatterers,


While in loud laughter.


Or in weeping posture


Whenever I am sad:


                   I strongly feel


                 Somebody is eavesdropping


                 Silently very silently,


Who is that invisible?


I don’t know;


I have been searching him


For almost five decades.


Neither I found Him yet


Nor I know when I would find Him in near future.


Some Scholars say that


He is the God living within everyone


Eats, drinks, Sleeps Wakes with us


Near us every moment.


BUT…


I do feel  & strongly feel


That He is nothing else,


But the possibility of my conscience


 MY OWN EXISTANCE


                                  Dr. Brijesh Kumar Tripathi






 


Ek Sukhad Ahsas

April 23, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized

 
सुखद अहसास
यह कैसी जंग है….
जिसमे सूखे जिस्मो का साथ
देता है केवल भय.अनिश्चय
और समाज की वंचना …..
मौत की दहलीज़ पर
खुलते हैं मुहाने
हर रास्ते के ….आएँ चाहे जहाँ से 
फिर भी हाथ मे बंदूक
सांस मे मरता हुआ साहस ले 
निकले हैं जूझने को ….
शायद कहीं जिंदा है अभी भी
जीतने की आस …..
बस यही है सुखद अहसास …. 
 मेरे मित्र  श्री गोपी गोस्वामी जी की हिन्दी कविता ”जंग ज़ारी हैपर यह कविता एक प्रतिक्रिया है कृपया उनकी कविता पड़ने के बाद इसका मूल्यांकन करें आपकी प्रतिक्रिया का हमे बेसब्री से इंतज़ार है….
डॉबृजेश कुमार त्रिपाठी


Diabetes….The Silent Killer

April 22, 2010 By: Brij Tripathi Category: Uncategorized

 




Diabetes….The Silent Killer


Diabetes is of primarily two types – Diabete mellitus (Type-I and Type II) and Diabetes insipidus.


What is type-1 diabetes?


Type-1 diabetes is sometimes called juvenile diabetes, or insulin-dependent diabetes. It means that your body can’t make insulin. Insulin helps your body turn the sugar from the food you eat into a source of energy. Type 1 occurs more frequently in children and young adults, but accounts for only 5-10% of the total diabetes cases nationwide.


What is type-2 diabetes?


Type-2 diabetes results when insulin production is defective and tissue resistance to insulin develops. For many persons with Type-2 diabetes, daily insulin supplementation is not required. Diabetes is managed by making moderate changes in diet and exercise. Of the nearly 16 million Americans with diabetes, 90-95% (14.9 million) have Type-2 diabetes. Of these, roughly a third are unaware they have the disease.


Diabetes mellitus is a chronic disease involving abnormalities in the body’s ability to use sugar. Diabetes is characterized by:


Elevated blood sugars for months to years.
Both hereditary and environmental factors leading to its development and progression.
A relative or absolute deficiency of effective circulating insulin. Insulin is a substance made by the pancreas which lowers blood sugar in conjunction with meals. Diabetes is characterized by either: (1) an inability of the pancreas to produce insulin (type 1 or insulin-dependent diabetes mellitus) or an inability of insulin to exert its normal physiological actions (type 2 or non-insulin dependent diabetes).
Often recognized in patients and their families by excessive urination, thirst, weight loss and/or a lack of energy. But diabetes is often silent and may exist for many years without the individual’s noticing it.
Effects certain “target tissues,” that is, tissues which are vulnerable to the damaging effects of chronically high blood sugar levels. These target tissues are the eye, the kidney, the nerves and the large blood vessels, such as in the heart.



What is Diabetes insipidus?


A form of diabetes resulting from a deficiency of vasopressin (the pituitary hormone that regulates the kidneys); characterized by the chronic excretion of large amounts of pale dilute urine which results in dehydration and extreme thirst.


Diabetes – Treatment & Homeopathic Medicines


#Uranium nitrate. [Uran]
This remedy is praised highly by Hughes and others in diabetes originating in dyspepsia. It has polyuria, polydypsia, dryness of the mouth and skin. It causes sugar in the urine. Dr. Laning said that no remedy gives such universally good results; it lessens the sugar and quantity of the urine; he recommended the 3X trituration. It is when the disease is due to assimilative derangements that Uranium is the remedy, and symptoms such as defective digestion, languor, debility and much sugar in the urine, enormous appetite and thirst, yet the patient continues to emaciate. Syzygium jambolanum is a remedy capable of diminishing the amount of sugar in the urine, especially when used in the tincture and lower triturations, and some cases have been reported cured, but it cannot be considered a reliable drug , and its use seems entirely palliative.


#Phosphoric acid [Phos]
corresponds to diabetes of nervous origin; the urine is increased, perhaps milky in color and containing much sugar. It suits cases due to grief, worriment and anxiety, those who are indifferent and apathetic, poor in mental and physical force. It is unquestionably curative of diabetes mellitus in the early stages, great debility and bruised feeling in the muscles. There will be loss of appetite, sometimes unquenchable thirst and perhaps the patient will be troubled with boils. When patients pass large quantities of pale colorless urine or where there is much phosphatic deposit in the urine it is the remedy. It thus may be a remedy in the form known as diabetes insipidus. Hering considered Plumbum one of the most important remedies in diabetes mellitus. Causticum, Scilla and Strophanthus may be of use in diabetes insipidus. Lycopodium cured a case in a weary, wretched patient; emaciated, increased appetite and great thirst; pale, profuse urine. Eight quarts in 24 hours.


#Phosphorus. [Phos]
Useful in diabetes and pancreatic diseases, especially in those of a tuberculous or gouty diathesis. The pancreatic involvement will call attention to Phosphorus. Natrum sulphuricum corresponds to the hydrogenoid constitution, with dry mouth and throat,and Arsenicum should be studied in diabetic gangrene, thirst and emaciation. Sudden and extreme dryness of the mouth and marked physical restlessness are also guiding symptoms to this remedy, especially with a dark watery stool. Dr. P.Jousset reports positive success where the mouth is dry; frequent, abundant urination and tendency to skin eruption.


#Lactic acid. [Lact]
An exceedingly good remedy in the gastrohepatic variety of diabetes and good results often follow its use. It has a fine clinical record. The symptoms are: urinates copiously and freely, urine light yellow and saccharine, thirst, nausea, debility, voracious appetite and costive bowels. Dry skin, dry tongue, gastralgia. Acetic acid is also a valuable diabetic remedy, and it has passing of large quantities of pale urine, intense thirst, hot, dry skin and marked debility Carbolic acid may also be found useful.


#Bryonia. [Bry]
Should not be neglected in this disease. No remedy has dryness of the lips as a symptom of hepatic disorder more marked than Bryonia, and this is often one of the first symptom of diabetes. There is a persistent bitter taste, the patient is languid, morose and dispirited, thirst may not be extreme nor the appetite voracious, the patient may lose strength through inability to eat. Podophyllum has a bitter taste, but the tongue is flabby. It may be of use in the disease. Chionanthus is a remedy used by the Eclectic School upon the indications of thirst, frequent and copious urine; constipation with stools light colored, devoid of bile. Functional liver disorders. Argentum metallicum. Hahnemann suggests the use of this remedy in diuresis, it is decided use in diabetes insipidus. The urine is profuse, turbid and of sweet odor. Micturition is frequent and copious. Natrum sulphuricum. Hinsdale reports good results with this remedy. It has polyuria, intense itching of the skin, especially upon the upper surface of the thighs. It is the Tissue Remedy of diabetes.


#Insulin. [Insulin]
Long before the discovery of Insulin Dr.Pierre Jousset of Paris prepared a pancreatic juice on a glycerine basis which he administered to diabetic patients in doses of 10 or 20 drops a day in water and had results sufficiently good to consider pancreatic juice, orally administered, as a remedy of great value in diabetes. Dr. Cartier, his practical successor, praised it insisted on smaller doses given by mouth as larger doses and hypodermic injections of it had no effect in ordinary diabetes. Baker advises the homoeopathic strengths of Insulin 3d to 30th and reports happy results therefrom. Great care must be taken not to overdose. Boericke says that it maintains the blood sugar at a normal level and the urine remains free of sugar. Epileptic convulsions and mental derangements have been produced by hypodermic use of this hormone.

Friends!  To aware our friend’s circle of rediffblog  and  others, with diabetes,I am quoting this article from H.pathy ….a monthly genral with regards.Hoping this article will be useful to you all.   Dr. Brijesh