आज चाँद को छू लेने का मन बनाया था मैने
उड़ने को हुए जैसे ही पर मेरे, घरोंदे का खयाल आया मुझे,
उड़ जाऊँ या फिर घरोंदा सजाऊँ ?
यह सवाल ज़मीन पर ले आया मुझे!!
नन्हे पौधो को सींचा, फूलों को सहलाया
आसमान के तारो से मैने बगीचा बनाया
सुगंध ली मैने मिट्टी की, और तितलियों को बुलाया
खोल दिए दरवाज़े और तमन्नाओं के आकाश का कालीन बनाया!!
बगिया मैं सबसे पहले आई एक लड़की.
हंसती,
खिलखिलाती,
उत्साह की रोशनी से नहाती और उमंगो की रिमझिम में भीगती
इतनी मासूम, इतनी भली, कौन है वो लड़की?
मेरे फूलों को देख मुस्कुराती, और रंगो को अपनी डिबिया में डालती
पोटली में ना जाने क्या लाई थी जिसे रह रहकर फ़िज़ा में बिखेरती
रंगों से रोशन हो गयी क्यारियाँ, हो मानो जैसे सुनहरे कनक की बालियां
फिर क्या था मैं झूम उठी, गुनगुनाने लगी, और पास गयी उस लड़की के
आँख मिचौली खेली पहले उसने मेरे साथ, फिर ले गयी मुझे मेरे सपनो के पास
मेरे सपने,
सपनो से भी ज्यादा खूबसूरत है, ये यथार्थ
है मेरे लबो पर मुस्कान और आखों में आद्र
मेरा चाँद है उस पोटली में, और साथ में तारो की सौगात
वो लड़की ज़िंदगी है, पहले ना समझ में आई ये बात
खुश हूँ मैं आज, देखती हूँ चाँद को हर पल बड़ते हुए
इंतज़ार है पूर्णिमा का, जब देखूंगी खवाब पूरा होते हुए
मेरे हाथो की लकीरो मैं है रास्ता, जो ले जाएगा मुझे मंज़िल की ओर
हाथ थामे ज़िंदगी का मैं पा लूँगी अपने मन का छोर!!!
( नीतू)
good
”Khwab mere” padh kar mere khayalon main bhi pankh lag gaye.
Acchh prays hai!
Piyush
I LIKE IT VERY MUCH
Yar nitu ji
tell me agar aap chand ko chu lete to? RPLY.
bahut hi sundar likha h
uddan
Dear
man ko chu liya
bahuut hi suunder kavita………..Mera chaand hai potali main……. dil ko bhagayi yeh lines….just superb.
very nice….
Nice one.
Keep dreaming dear.
nice one n thoughtfull…..:))
Nitu..aap ki kavita ”khwab mere”parhi bahut achi lagi bahut achi likhi hai…. ek shair aapke khwabon ke nam….
Ab na aana meri ankhon me palat kar khwabon/jao main ne tumhen is qaid se azad kiya”….all the best….goodnight
Yes! This is the right spirit! Loved this one… Your thoughts and imaginations are so nice and wonderful. And how easily you expressed some deep, complex and interwoven emotions! Wonderful…. Thanks a lot for this. Regards, (Rahul)
Beautifully woven poem about dreams, keeep it up
bahut hi pyari kavita hai, mujhe bhi aisa hi likhne ka man karta hai. hanks for inspiration.
vibhash
you write very ,well
Wow………………you write so well
khoobsurti se apni bhavnaoon ko aapne shabdon mein piroya…aap badhaai ki patr hain…rachna achchi lagi…shubhkamnaayein…