Skip to content


ek pari se ho jaye mulakat

काश एक परी से हो जाए मुलाकात………… और मिल जाए हर सवाल का जवाब!
माँग लू उससे मैं दो पंख…या फिर जादू की छड़ी
घूमाकर जिसे कर लू मन की हर मुराद पूरी!!

सबसे पहले मिटा दूँगी दुनिया से सारी बीमारियाँ
और छू कर दूँगी इन्सा की हर परेशानियाँ,
फिर ग्लोबल वार्मिंग से थोड़ा निपटूंगी मैं…….और फिर
खतम कर दूँगी आतंक की निशानियाँ!!
जादू की छड़ी को घुमा कर छम छम
लहरा दूँगी मैं हर जगह अमन और शांति का परचम!!
पॉलिटिशियन्स की अक़ल ठिकाने आ जाए, कुछ एसा भी करना पड़ेगा
आबरा का डाबरा …हो विश्व में राम राज्य, एसा ही बोलना पड़ेगा!!
हर बच्चा स्कूल जाए, लड़का लड़की में कोई भेद न हो……..
बारिश के ज्यादा हो जाने पर भी बाड़ का कोई डर न हो…….
मौसम सदा ही सुंदर बना रहे , और रखे हम सब ख्यांल पर्यवरण का
यह जादू सदा ही कायम रहे , और एहसास हो प्रेम के वातावरण का!

कुछ मागूंगी अपने लिए भी ……….
मन की कुछ छोटी आशाएं ही……….
पंखो के सहारे पहले जाना चाहती हूँ अपने बचपन में
देखूंगी खुद को मा और पापा के आँचल में…..
कितना सुखद होगा वो पल, जब जी लूँगी में अपना बचपन!!
समय की धारा को थोड़ा आगे लेकर जाऊँगी…….और
अपने वर्तमान को भविष्य में खिलखिलाते हुए मिलूंगी!
और देख लूँगी मेरे जादू का असर कितना है……
क्या चित्रकार की कल्पना सा खूबसूरत है हम सब का कल!
क्या सचमुच इतना आसान है जादू से बदल देना हर पल!!
……………………………………..
काश हो जाए एक परी से मुलाकात
उसीसे ले लूँगी अपने हर सवाल का जवाब!!
(नीतू)

Posted in Fantasy.


6 Responses

Stay in touch with the conversation, subscribe to the RSS feed for comments on this post.

  1. Deepika says

    Hope all ur dreams become reality…pls do read my new post.

  2. Rajan John says

    very nice
    you must be a very very sweet, loving and caring person
    would be glad to be your friend
    your imagination is very vast and covers all humanity
    keep it up
    you may be a help to many to come out of their unhappy days
    Love, best wihes and blessings
    Rajan

  3. chandrakant parmar says

    ek pari se ho jay mulakat, achchhi kavita , nice abhivyakti…

  4. Nilesh says

    Awesome.

  5. venkata ramana says

    jaaduu = jaan dedun? …to a willing mind ,all things are possible..impossible made possible by caring mindsets is often called ”magic”…pari aap ho tho aapki andarooni jaadu se aakarshit hokar bhagvan ke doot sapnon ko saakshaathkar kar detein hain mam..beautiful poetry.Stay attractive to God’’s Angels always in life’’s journey.

  6. akhtarrizvi says

    Nitu….Bahut khoob….bahut achchi rachna….bhagwan kare aap ki yeh tamanna zarur puri ho…..all the best